ब्रेकिंग
बिहार चुनाव सुरक्षा पर तेजस्वी यादव का निशाना! 'झारखंड-बंगाल से फोर्स नहीं बुलाई गई...', सुरक्षा ड्य... फ्रॉड विवाद से गरमाया तिरुपति मंदिर! क्या है लड्डू के प्रसाद से जुड़ा विवाद? जानें $200$ साल की अद्भ... दिल्ली को आर्थिक झटका! प्रदूषण के चलते बढ़ रहा स्वास्थ्य खर्च और घट रहा उत्पादन, शहर की 'तिजोरी' में... मालिकाना हक पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णायक फैसला! किरायेदार नहीं उठा सकता सवाल, जानिए क्या है 'एस्टोपल... एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला! सोनपुर मेले का वो इतिहास, जब भगवान विष्णु ने चलाया था सुदर्शन चक्र, इस ... हाई-फाई गर्लफ्रेंड का चस्का! लग्जरी गिफ्ट देने के लिए रांची के बॉयफ्रेंड ने किया बड़ा कांड, चुराए सो... खरगे का तीखा सवाल! 'जब भगवान के दान का हिसाब होता है, तो क्या RSS संविधान से भी ऊपर है?', संघ प्रमुख... कफ सिरप नहीं दिया उधार! रांची में नशेड़ियों ने डॉक्टर को गला रेतकर मार डाला, 'पत्नी चीखती रही, पर नह... 'मैं कुरान की कसम खाता हूं...' गठबंधन को लेकर बीजेपी नेता के बड़े दावे पर CM उमर अब्दुल्ला का दो टूक... बिहार चुनाव का 'मेगा वादा'! महागठबंधन ने जारी किया 12 वादों का चार्ट, 500 में सिलेंडर और 200 यूनिट फ...
देश

दिल्ली विधानसभा चुनाव: स्थानीय मुद्दों को दरकिनार करने पर BJP को मिली हार

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार हुई है। भाजपा का वोट प्रतिशत और सीटें तो पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में बढ़ गई इैं लेकिन 2 दशक से ज्यादा समय से सरकार बनाने का इंतजार कर रही पार्टी का सपना फिर टूट गया। अब उसे 5 साल और इंतजार करना पड़ेगा। इस चुनाव में भाजपा ने आम आदमी पार्टी की तुलना में स्थानीय मुद्दों को दरकिनार कर राष्ट्रीय मुद्दों को उठाया, लेकिन राष्ट्रीय मुद्दे भाजपा को उलटे पड़ गए। आम आदमी पार्टी बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, ट्रांसपोर्ट जैसे स्थानीय मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरी और उसे बंपर सीटें मिलीं। हालांकि भाजपा ने अनधिकृत कालोनियों में रजिस्ट्री और चुनाव में विजयी होने पर गरीब छात्राओं को ई-स्कूटी व साइकिल मुफ्त देने का ऐलान तो किया था, लेकिन यह फार्मूला भी चुनाव में सही तरह से लोगों के बीच पहुंचाने में नाकाम रही है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनधिकृत कालोनियों के नियमितिकरण के मुद्दे से भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए रामलीला मैदान में आभार रैली भी की थी। इसमें 11 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर सौंपे गए थे।

अमित शाह-मनोज तिवारी के दावों की हवा निकली
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान से पूर्व गृहमंत्री अमित शाह एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने 45 से 48 सीटें भाजपा के जीतने का दावा किया था। आखिरी समय पर पार्टी इसी दावे पर डटी रही। मतदान के दिन एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिखाई गई थी, जिसे भाजपा ने इग्रोर कर दिया। मतगणना के दिन भी दोपहर तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मानने को तैयार नहीं थे और बार-बार यही कहते रहे कि भाजपा को अच्छा रिजल्ट मिलेगा, लेकिन दिल्ली के नतीजों ने शाह और तिवारी दोनों के दावों को गलत साबित कर दिया। साथ ही दोनों नेता मतदाताओं की नब्ज पढऩे में एक तरह से विफल भी रहे।

दिल्ली चुनाव के बाद एक सवाल उठता है कि क्या भाजपा नेतृत्व ने दिल्ली के वोटरों की मानसिकता को न समझकर एक गलत अभियान की योजना बनाई। आक्रामक अभियान का इस्तेमाल किया गया ताकि भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ सके और केजरीवाल के वोट बैंक में सेंध लग सके, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अरविंद के जरीवाल की पार्टी को बंपर सीटें मिलीं। अब भाजपा आत्मचिंतन और समीक्षा की बात कर रही है। ऐसे में सवाल उठता है इस बुरी हार के लिए कौन जिम्मेदार होगा। हालांकि तिवारी ने हार की जिम्मेदारी अपने सिर पर लेते हुए इस्तीफे की पेशकश भी कर डाली है, लेकिन अब देखना होगा कि भाजपा इस करारी हार के लिए किसे बलि का बकरा बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button