ब्रेकिंग
Twisha Sharma Case: 'थाने के पास घर, फिर भी पुलिस को क्यों नहीं बताया?' ट्विशा के भाई का बड़ा आरोप; ... Indore Honeytrap Case: इंदौर में शराब कारोबारी से ₹1 करोड़ की वसूली; 2019 कांड की मास्टरमाइंड श्वेता... UP Weather Update: यूपी के बांदा में पारा 48.2°C पार, टूटा रिकॉर्ड; मौसम विभाग ने जारी किया लू का 'र... NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ...
दिल्ली/NCR

गुजरात में अलर्ट, दिल्ली में भी चेतावनी… हिमाचल में आफत की बारिश, कैसा रहेगा UP-बिहार का मौसम?

मानसून इस समय देश भर में काफी मेहरबान है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक सभी पहाड़ी राज्यों में आफत की बारिश हो रही है. वहीं गुजरात से लेकर राजस्थान तक बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. इन दोनों राज्यों में काफी बड़े इलाके में पानी भर गया है. गुजरात में तो सात लोगों की इस बाढ़ और बारिश की वजह से जान भी जा चुकी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों तक गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

इसी प्रकार आज दिल्ली एनसीआर समेत कई अन्य राज्यों के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली एवं एनसीआर में बारिश हो सकती है. अनुमान है कि आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे. मध्यम बारिश भी संभव है. दिल्ली में इस साल अगस्त महीने में 23 दिन बारिश हुई है और बीते 14 वर्षों में सर्वाधिक बारिश हुई है. इससे पहले दिल्ली में सर्वाधिक बारिश साल 2012 में 22 दिन तक हुई थी. मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को पश्चिमी राजस्थान और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

हिमाचल प्रदेश में दो दिन का येलो अलर्ट

इसी प्रकार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा के कुछ इलाकों के अलावा महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल में भी आज भारी बारिश हो सकती है. जबकि गुरुवार को पश्चिमी राजस्थान, केरल और ओडिशा समेत 10 राज्यों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से 126 सड़कें बंद हो गई हैं. हालात को देखते हुए यहां भी मौसम विभाग ने दो दिन का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Related Articles

Back to top button