ब्रेकिंग
Ludhiana News: जनगणना ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज; नगर निगम ने वेतन रोकने की सिफ... Sonipat Encounter: सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शूटर गिरफ्तार; हिस्ट्रीशीटर नीरज कातिया हत्या... Yamunanagar Toll Plaza: यमुनानगर में ग्रामीणों ने किया टोल प्लाजा जाम; स्थानीय लोगों के लिए की टोल फ... Kurukshetra Horrific Crime: कुरुक्षेत्र के पास मां ने 21 महीने की मासूम बेटी के पेट में चाकू घोंपकर ... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के शरीफगढ़ में नेपाल की महिला ने की खुदकुशी; प्रेम प्रसंग और अकेलेपन क... Sonipat Crime News: सोनीपत में फैक्ट्री से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या; बाइक सवार 2 हमलावर फ... Narnaul Police Encounter: नारनौल में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया पारदी गुलेल गैंग; कांग्रेस प्रदेशाध्यक... Haryana Farmers News: हरियाणा में 25 मई से शुरू होगी सूरजमुखी की सरकारी खरीद; निर्धारित समय से एक हफ... Palwal Murder Case: पलवल में बच्चों के विवाद में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या; 20 नामजद आरोपियों पर FI... Gurugram Mandi Murder: गुरुग्राम की खांडसा मंडी में गाड़ी लगाने के विवाद में फ्रूट व्यापारी की हत्या...
उत्तरप्रदेश

दिल-दिमाग से CM आवास के नक्शे तक…बुलडोजर पर सीएम योगी-अखिलेश में घमासान

बुलडोजर चलाने के लिए दिल और दिमाग चाहिए वाले सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने जवाब दिया है. बुलडोजर एक्शन को लेकर दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज है. सबसे पहले अखिलेश यादव ने बुलडोजर एक्शन को लेकर बयान दिया, जिस पर सीएम योगी ने पलटवार किया. सीएम के पलटवार के बाद अखिलेश ने कहा कि क्या सीएम के आवास का नक्शा पास है. अगर है तो कागज दिखाएं. यूपी में जिनसे बदला लेना है उन पर बुलडोजर चलवा दिया.

अखिलेश यादव ने कहा कि हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बुलडोजर असंवैधानिक है, तो क्या वे इस पर माफी मांगेंगे. बुलडोजर में दिमाग नहीं होता है. वह स्टीयरिंग से चलता है. यूपी की जनता कब स्टीयरिंग बदल दे या फिर दिल्ली वाले बदल दें. सीएम योगी आदित्यनाथ न खुद सोते हैं और न ही अफसरों को सोने देते हैं.

सपा प्रमुख ने कहा कि जहां तक माफिया की बात है, किसी और को भी माफिया कहा जाता था. जो बात ये कहते हैं कि 2017 से पहले लूट थी, तो क्या सीएम भी लूट में शामिल थे. 2027 में सपा सरकार आने के बाद गोरखपुर की तरफ बुलडोजर का मोड़ देंगे वाले बयान को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने इसमें क्या गलत बोला है. ये कौन तय करता है कि बुलडोजर कहां चलेगा? याद होगा कि बिना नक्शा पास किए होटल में आग लग गई थी. तब सीएम ने कहा था बुलडोजर चलेगा. क्या बुलडोजर की चाभी खो गई, क्यों नहीं चलाया, लखनऊ में अवैध निर्माण पर क्यों नहीं चलाते हैं?

यूपी सीएम ने अखिलेश पर पलटवार में क्या कहा?

इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुलडोजर का जिक्र किया और कहा कि इसे चलाने के लिए दिल और दिमाग की जरूरत होती है. बुलडोजर जैसी क्षमता और दृढ़ प्रतिज्ञा जिसमें हो, वही बुलडोजर चला सकता है. पिछली सरकारें दंगाइयों के आगे नतमस्तक हो जाती थीं, लेकिन अब समय बदल चुका है. आज ये लोग फिर से अपना रंग रोगन बदलकर, नए रूप में आपके सामने प्रदेश की जनता को, गुमराह करने के लिए फिर से आना चाहते हैं, बुलडोजर पर हर व्यक्ति के हाथ फिट नहीं हो सकते. सीएम योगी का ये बयान ऐसे समय में आया है जब इस मामले से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट कड़ी टिप्पणी कर चुका है और बुलडोजर एक्शन पर सवाल उठा चुका है.

‘विशेष जाति और मजहब के लोगों को पोस्टिंग’

वहीं, अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में विशेष जाति और मजहब के लोगों को पोस्टिंग दी जा रही है. लोकतंत्र का क्या ही हाल कर दिया है. महिला अपराध की घटनाएं सबसे अधिक यहां यूपी में हो रही हैं. बीएचयू जैसी घटना के अपराधियों का स्वागत किया जा रहा है. मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी का नाम भारतीय जोगी पार्टी कर दें.

Related Articles

Back to top button