ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...
विदेश

श्रीलंका: PM मोदी ने कोलंबो के चर्च में ईस्टर धमाकों में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

कोलंबोः दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी अपनी पहली विदेश यात्रा के दूसरे चरण में रविवार को पड़ोसी द्वीप देश श्रीलंका पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने कोलंबो के सेंट एंटनी चर्च पहुंच कर अप्रैल में हुए आत्मघाती सीरियल ब्लास्ट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। मोदी ने इस यात्रा के लिए पड़ोसी देशों मालदीव और श्रीलंका को चुना। यह यात्रा ‘पड़ोसी प्रथम’ की उनकी नीति को दर्शाती है। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने भंडरनायके अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मोदी का स्वागत किया। मोदी ने श्रीलंका पहुंचने के साथ ही ट्वीट किया कि फिर से श्रीलंका आकर अच्छा लग रहा है। पिछले चार साल में इस सुन्दर द्वीप देश की यह मेरी तीसरी यात्रा है। मेरा उत्साह भी श्रीलंका के लोगों की गर्मजोशी से कम नहीं है। भारत अपने मित्रों को उनकी जरूरत के वक्त कभी नहीं भूलता। भव्य स्वागत से अभिभूत हूं।

प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका की एक दिवसीय यात्रा पर राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना, प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे और विपक्ष के नेता महिंदा राजपक्षे से मिलेंगे। देश की मुख्य तमिल पार्टी ‘द तमिल नेशनल एलायंस’ के प्रतिनिधिमंडल के भी प्रधानमंत्री मोदी से मिलने की संभावना है। श्रीलंका में ईस्टर के दिन हुए बम विस्फोटों की पृष्ठभूमि में मोदी की यात्रा को श्रीलंका के साथ भारत की एकजुटता के रूप में भी देखा जा रहा है। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट द्वारा किए गए विस्फोटों में 250 से ज्यादा लोग मारे गए थे। मोदी ईस्टर के दिन हुए आतंकी हमलों के बाद श्रीलंका पहुंचे पहले विदेशी नेता हैं। वह मालदीव की यात्रा के बाद कोलंबो पहुंचे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button