Breaking
ममता पर जमकर बरसीं स्मृति, हिंदू समुदाय पर हमले पर जताई नाराजगी राजा भोज एयरपोर्ट पर अब बैटरी चलित वाहनों का उपयोग, कम होगा कार्बन उत्सर्जन, ईंधन भी बचेगा मुख्यमंत्री ने लोकप्रिय जननेता बिसाहू दास महंत और लोक नाचा के जनक दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की जयंती पर... कराची में खाद्यान्न वितरण केंद्र पर मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत ऐतिहासिक फैसला, सऊदी और भारतीय खुफिया एजेंसियों के बीच सहयोग को मंजूरी  यात्री वाहनों की बिक्री में आया जबरदस्त उछाल व्यक्तिगत स्वार्थों के लिए देश का अहित न करें, मध्‍य प्रदेश के सतना में मोहन भागवत ने कहा केजरीवाल अपना मानसिक संतुलन खो चुके, उनका भी भष्ट्राचार सामने आएगा : त्रिवेदी स्कूलों की मान्यता को लेकर निरीक्षण मई में  म्यांमार के कोको द्वीप में हुए नए सैन्य निर्माण के पीछे क्या चीन का हाथ, भारत चिंतित 

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ने ‘हिन्दू धर्म’ में पीजी पाठ्यक्रम किया शुरू

वाराणसी: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ने ‘हिन्दू धर्म’ में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की शुरुआत की है। विश्वविद्यालय ने इसे देश में इस तरह का पहला पाठ्यक्रम बताया है। विश्वविद्यालय के रेक्टर प्रोफेसर वी के शुक्ला ने इस नए पाठ्यक्रम का उद्घाटन करते हुए बताया कि यह पाठ्यक्रम दुनिया को हिन्दू धर्म के कई अज्ञात पहलुओं से अवगत कराने के साथ ही हिन्दू धर्म की शिक्षाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में मदद करेगा।

शुक्ला ने कहा कि यह देशभर में पहला ऐसा पाठ्यक्रम होगा। यह पाठ्यक्रम ‘भारत अध्ययन केंद्र’ के कला संकाय के दर्शनशास्त्र और धर्म विभाग, संस्कृत विभाग और प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति और पुरातात्विक विभाग के सहयोग से चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम के पहले सत्र में एक विदेशी छात्र सहित कुल 45 छात्रों ने दाखिला लिया है। ‘भारत अध्ययन केंद्र’ के समन्वयक सदाशिव कुमार दिवेदी ने बताया कि दो वर्ष के इस पाठ्यक्रम में 4 सेमेस्टर और 16 पेपर होंगे।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के वाराणसी केंद्र के निदेशक डॉक्टर विजय शंकर शुक्ला ने बताया कि इस तरह के पाठ्यक्रम को शुरू करने का विचार सबसे पहले 18वीं सदी के विद्वान पंडित गंगानाथ झा और पंडित मदन मोहन मालवीय ने दिया था। परन्तु कुछ कारणों से उस समय इस पाठ्यक्रम को शुरू नहीं किया जा सका था।

ममता पर जमकर बरसीं स्मृति, हिंदू समुदाय पर हमले पर जताई नाराजगी     |     राजा भोज एयरपोर्ट पर अब बैटरी चलित वाहनों का उपयोग, कम होगा कार्बन उत्सर्जन, ईंधन भी बचेगा     |     मुख्यमंत्री ने लोकप्रिय जननेता बिसाहू दास महंत और लोक नाचा के जनक दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की जयंती पर उन्हें किया नमन     |     कराची में खाद्यान्न वितरण केंद्र पर मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत     |     ऐतिहासिक फैसला, सऊदी और भारतीय खुफिया एजेंसियों के बीच सहयोग को मंजूरी      |     यात्री वाहनों की बिक्री में आया जबरदस्त उछाल     |     व्यक्तिगत स्वार्थों के लिए देश का अहित न करें, मध्‍य प्रदेश के सतना में मोहन भागवत ने कहा     |     केजरीवाल अपना मानसिक संतुलन खो चुके, उनका भी भष्ट्राचार सामने आएगा : त्रिवेदी     |     स्कूलों की मान्यता को लेकर निरीक्षण मई में     |      म्यांमार के कोको द्वीप में हुए नए सैन्य निर्माण के पीछे क्या चीन का हाथ, भारत चिंतित      |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201