Breaking
IMD ने जारी क‍िया झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट सुभाषनगर आरओबी की थर्ड लेन बनेगी 3 इंच लंबे नाखून मेंटेन करती है ये मैकेनिक लडकी   देश में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण में : शाह  एक करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में बर्तन फैक्ट्री पर SIB का छापा गोपनीय जानकारी लीक करने के मामले में ईडी कार्यालय से दो लोग गिरफ्तार   राहुल गांधी की सदस्यता जाने को भी नहीं भुना पाएगी कांग्रेस बीमारियों का घर हैं बॉडी के टॉक्सिंस, अपनाने होंगे जरूरी टिप्स, वरना शरीर को हो सकता है नुकसान अब प्रियंका के हवाले कांग्रेस, 2024 के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस परखेगी अपना ब्रह्मास्त्र राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर मायावती ने दिया बयान....

लीजेंड्स लीग क्रिकेट : पठान बंधु चमके, इंडियन महाराजा ने एशिया लायंस को छह विकेट से हराया

नई दिल्ली। ओमान के मस्कट में लीजेंड्स क्रिकेट लीग में पठान बंधुओं यूसुफ और इरफान पठान का जलवा देखने को मिला। यूसुफ जब गुरुवार को यहां इंडिया महाराजा की ओर से खेलने उतरे तो उनके बल्ले ने वही पुरानी धमक दिखाई, जो भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते समय नजर आती थी। यूसुफ ने 40 गेंदों पर नौ चौकों व पांच छक्कों की मदद से 80 रन की तूफानी पारी खेली, जिसकी बदौलत इंडिया महाराजा ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) के शुरुआती मैच में एशिया लायंस को छह विकेट से शिकस्त दी।

एशिया लायंस ने पहले बल्लेबाजी का न्योता पाने के बाद 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए, जिसमें उपल थरंगा (66) का अर्धशतक शामिल था। इंडिया महाराजा की ओर से मनप्रीत गोनी (3/45) सबसे सफल गेंदबाज रहे। इरफान पठान ने चार ओवर में 22 रन देकर एक विकेट लिया।

पठान भाइयों का जलवा

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया महाराजा ने 34 रन तक तीन विकेट गंवा दिए, लेकिन इसके बाद कप्तान मुहम्मद कैफ और यूसुफ ने 117 रन की साझेदारी करके इंडिया महाराजा की जीत सुनिश्चित की। यूसुफ के छोटे भाई इरफान पठान 21 रन बनाकर नाबाद रहे। यूसुफ और कैफ बल्लेबाजी कर रहे थे तब लग रहा था कि इंडिया महाराजा की टीम आसानी से जीत दर्ज कर लेगी, लेकिन 16 वें ओवर की पांचवी गेंद पर यूसुफ रन आउट हो गए। तब टीम का स्कोर 151 रन था। टीम को जीत के लिए तीन ओवरों में 24 रन की जरुरत थी

19 वें ओवर में इरफान ने एक छक्का और दो चौकों की मदद से 17 रन बनाए

इसके बाद इरफान पठान क्रीज पर आए। 18 वें ओवर में छह रन बने। ऐसे में दो ओवर में जीत के लिए 18 रनों की दरकार थी। 19 वें ओवर में इरफान ने एक छक्का और दो चौकों की मदद से 17 रन बनाए। 20 वें ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद कैफ ने चौका लगाकर जीत दिला दी।

IMD ने जारी क‍िया झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट     |     सुभाषनगर आरओबी की थर्ड लेन बनेगी     |     3 इंच लंबे नाखून मेंटेन करती है ये मैकेनिक लडकी      |      देश में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण में : शाह      |     एक करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में बर्तन फैक्ट्री पर SIB का छापा     |     गोपनीय जानकारी लीक करने के मामले में ईडी कार्यालय से दो लोग गिरफ्तार       |     राहुल गांधी की सदस्यता जाने को भी नहीं भुना पाएगी कांग्रेस     |     बीमारियों का घर हैं बॉडी के टॉक्सिंस, अपनाने होंगे जरूरी टिप्स, वरना शरीर को हो सकता है नुकसान     |     अब प्रियंका के हवाले कांग्रेस, 2024 के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस परखेगी अपना ब्रह्मास्त्र     |     राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर मायावती ने दिया बयान….     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201