ब्रेकिंग
वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्... भारत में प्रीमियम शराब की बंपर बिक्री: रेडिको खेतान का मुनाफा 76% बढ़ा, जानें यूनाइटेड स्पिरिट्स और ... लैपटॉप की बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें? बिना ऐप डाउनलोड किए ऐसे निकालें विंडोज की सीक्रेट रिपोर्ट सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त को: जानें पूजा की सही विधि, जलाभिषेक का नियम और जरूरी शिव मंत्र झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार
खेल

ऑस्ट्रेलिया की हार पर बोले मैक्सवेल, इस कारण भारत से हारे मैच

लंदन : ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि ‘अहम मौकों’ पर चूकने के कारण भारत के खिलाफ मौजूदा विश्व कप में टीम को पहली हार का सामना करना पड़ा। शिखर धवन (117) की शतकीय पारी से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 352 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम डेविड वार्नर (56), स्टीव स्मिथ (69) और एलेक्स कैरी (नाबाद 55) की अर्धशतकीय पारियों के बाद भी टीम 316 रन पर आउट हो गयी और लक्ष्य से 36 रन पीछे रह गई।

मैक्सवेल ने कहा, ‘हां, मैच के दौरान हम कुछ अहम मौकों पर चूक गये। कुछ कैच छूटे और मैंने खुद भी रन आउट करने का एक मौका गंवा दिया। मेरे पास धवन को रनआउट करने का मौका था।’ उन्होंने जसप्रीत बुमराह (61 रन पर तीन विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (50 रन पर तीन विकेट) भारतीय तेज गेंदबाजों की जोड़ी की तारीफ की। चौदह गेंद में 28 रन की पारी खेलने वाले मैक्सवेल ने कहा, ‘हमारा सामना अंतिम ओवरों के दो सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों और शुरूआती ओवरों के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों से था। जिनके खिलाफ हमें लक्ष्य हासिल करना था। हम कुछ अहम मौकों पर चूक गए।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button