ब्रेकिंग
Gurugram Mandi Murder: गुरुग्राम की खांडसा मंडी में गाड़ी लगाने के विवाद में फ्रूट व्यापारी की हत्या... Haryana Weather Alert: हरियाणा में 'नौतपा' से पहले ही झुलसाने लगी गर्मी; इन 11 जिलों में भीषण लू का ... Satna Measles Outbreak: सतना शहर में पैर पसार रहा खसरा; राजेंद्र नगर में मिले कई मरीज, स्वास्थ्य विभ... Twisha Sharma Funeral: भोपाल में ही होगा एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार; भदभदा श्मशान घाट मे... Bhopal Traffic Jam: अयोध्या बायपास पर लगा मीलों लंबा जाम; पेड़ों की कटाई के कारण एक लेन पूरी तरह बंद Indore Water Crisis: इंदौर में पानी के लिए हाहाकार; पुलिस के पैरों में गिरे पार्षद, शहर में जगह-जगह ... Bhopal News: भोपाल के अयोध्या बायपास पर दिनदहाड़े वन संपदा की लूट; काटे गए पेड़ों की कीमती लकड़ियां ... Bhopal News: भोपाल के अयोध्या बायपास पर दिनदहाड़े वन संपदा की लूट; काटे गए पेड़ों की कीमती लकड़ियां ... Twisha Sharma Case: भोपाल एम्स में मॉडल ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम; दिल्ली AIIMS की टीम कर रह... Gwalior News: पूर्व मंत्री इमरती देवी के पालतू डॉग 'ब्रूजो' की मौत; फेसबुक पर भावुक पोस्ट लिख दी श्र...
मध्यप्रदेश

महाकुंभ में वायरल हुईं सुरमई आंखों वाली मोनालिसा, जानें कहां गईं अब?

महाकुंभ 2025 में माला बेचने वाली मोनालिसा कुछ ऐसी वायरल हुईं कि इंटरनेट की दुनिया पर वह छा गईं. मोनालिसा प्रयागराज में अपने परिवार के साथ गईं थीं. वायरल होने के बाद लोग लगातार उनसे बात करना चाह रहे थे. इस दौरान उन्हें काफी समस्या हुई और उनकी तबीयत खराब हो गई. जिस वजह से उनका परिवार अब महाकुंभ से वापस अपने गांव लौट आया है. उनके पिता ने कहा है कि वायरल होने के बाद मोनालिसा को मूवी के ऑफर भी मिले हैं, लेकिन अभी तक किसी ने सामने आकर बात नहीं की.

दरअसल मोनालिसा इंदौर के पास महेश्वर की रहने वाली हैं. महाकुंभ में वायरल होने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अपने परिवार के साथ वापस आना पड़ा. मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले का कहना है कि उनका परिवार महाकुंभ में रुद्राक्ष बेचने गया था लेकिन बेटी के वायरल होने के बाद उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. उसी के चलते हम लोग वहां से अपना काम समेट कर वापस अपने घर महेश्वर आ गए हैं.

मोनालिसा हो गई थी बीमार

पिता जय सिंह भोसले ने कहा कि महाकुंभ में काम और अलग-अलग लोगों को इंटरव्यू देने के दौरान मोनालिसा बीमार भी हो गई थी. जिसके चलते भी मोनालिसा खुद भी वापस आना चाहती थी. इसी के चलते हम वापस लौट कर आ गए हैं. मोनालिसा को मिले फिल्मों के ऑफर्स पर उनके पिता का कहना है कि हमारे पास फोन आए हैं. हालांकि अभी तक किसी ने आमने-सामने आकर बात नहीं की है. अगर कोई सामने आकर बात करेगा तो वह मोनालिसा को फिल्मों में भी काम करने देंगे.

35 हजार लिए थे उधार

वहीं अपने गांव पहुंची मोनालिसा का कहना है कि उन्हें अब काफी रिलेक्स फील हो रहा है. वह अपने परिवार के साथ प्रयागराज में काम करने के लिए गईं थीं. लेकिन वायरल होने के बाद मोनालिसा को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

मोनालिसा ने कहा कि वायरल होने के बाद उन्हें काफी अच्छा भी लग रहा था. लेकिन इस वजह से वह परेशान हुईं और बीमार पड़ गईं. मोनालिसा ने बताया कि 35000 रुपए उधार लेकर उनका परिवार प्रयागराज में सामान बेचने के लिए गया था. अचानक वहां पर इस तरह से घटनाक्रम घटित हुआ है इस वजह से उनका पूरा सामान खराब हो गया. इसी के चलते उनका परिवार वापस लौट आया.

Related Articles

Back to top button