ब्रेकिंग
Delhi Tribal Samagam: दिल्ली के लाल किले पर जुटेगा 1 लाख आदिवासियों का महासैलाब; RSS का बड़ा सांस्कृ... Gujarat AAP News: नर्मदा जिला पंचायत में ऐतिहासिक जीत के बाद गुजरात जाएंगे अरविंद केजरीवाल; राजपीप्ल... Bihar Politics: सीएम सम्राट चौधरी ने किया 'राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति' का पुनर्गठन; वि... Bhagalpur News: भागलपुर में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव; परिजनों का आरोप—घर में घुसकर महिलाओं ... Rampur Court Verdict: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ा झटका; दो PAN कार्ड मामले में कोर्ट ने बढ़ाई स... Twisha Sharma Case: कोर्ट में तनकर खड़ा रहा आरोपी पति समर्थ सिंह; जज अनुदिता गुप्ता ने दी 7 दिन की प... Rajasthan Fuel Price: भजनलाल सरकार पर बरसे अशोक गहलोत; बोले—वैट कम करे राज्य सरकार, जनता पर बढ़ा बोझ Petrol Diesel Price News: पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने की मांग; CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने प... Lucknow Power Cut: लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा; हाईवे जाम करने वाले 150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर... Twisha Sharma Case: भोपाल एम्स में दोबारा होगा ट्विशा का पोस्टमार्टम; जबलपुर से गिरफ्तार आरोपी समर्थ...
मध्यप्रदेश

छत्तीसगढ़ के इस गांव को 26 जनवरी पर मिला खास तोहफा, आजादी के बाद पहली बार पहुंची बिजली

 छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के चिल्कापली गांव को इस बार 26 जनवरी के अवसर पर विकास का एक अहम तोहफा मिला। सुदूर अंचल स्थित चिल्कापली गांव में आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुंची है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस गांव को बिजली के रुप में विकास का एक अहम तोहफा मिला है, जिससे ग्रामीणों में हर्षोल्लास का माहौल है और उनके चेहरों पर एक नई उम्मीद की झलक दिख रही है। यह कदम गांव के लिए न केवल एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, बल्कि समग्र क्षेत्र के विकास की दिशा में भी मील का पत्थर साबित हो सकता है। चिल्कापली ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले इस माओवाद प्रभावित गांव को अब तक बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। सड़क, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी सामान्य सुविधाएं भी यहां के निवासियों के लिए दुर्लभ थीं। ऐसे में बिजली का आना इस गांव के लिए एक बड़े बदलाव का प्रतीक है। यह गांव आजादी के लगभग 75 वर्षों के बाद पहली बार इस सुविधा से लाभान्वित हो रहा है, जो किसी चमत्कारी घटना से कम नहीं है।

बिजली का कनेक्शन गांव में पहुंचने से अब यहां के लोग एक नई उम्मीद के साथ भविष्य की ओर देख रहे हैं। बिजली के आ जाने से केवल घरों में रोशनी ही नहीं, बल्कि कई दूसरे विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली आने से उनके जीवन में अनेक सकारात्मक बदलाव आएंगे। अब वे रात में भी सुरक्षित महसूस करेंगे और बच्चों की पढ़ाई में भी अब कोई रुकावट नहीं आएगी। गांव में अब तक जो शिक्षा और अन्य सामाजिक गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं, बिजली के आने से उनमें भी सुधार होगा। ग्रामीणों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं चिल्कापली गांव के ग्रामीणों ने बिजली को एक मील का पत्थर बताते हुए इसे अपने जीवन में एक बड़ा परिवर्तन माना है। गांव के प्रधान ने कहा,च्च्यह हमारे लिए एक नया अध्याय है। अब हमारे बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे और रातों को भी काम करने में आसानी होगी। यह तोहफा न केवल हमारे लिए, बल्कि आने वाली पीढि़यों के लिए भी एक वरदान साबित होगा।

Related Articles

Back to top button