ब्रेकिंग
Delhi Tribal Samagam: दिल्ली के लाल किले पर जुटेगा 1 लाख आदिवासियों का महासैलाब; RSS का बड़ा सांस्कृ... Gujarat AAP News: नर्मदा जिला पंचायत में ऐतिहासिक जीत के बाद गुजरात जाएंगे अरविंद केजरीवाल; राजपीप्ल... Bihar Politics: सीएम सम्राट चौधरी ने किया 'राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति' का पुनर्गठन; वि... Bhagalpur News: भागलपुर में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव; परिजनों का आरोप—घर में घुसकर महिलाओं ... Rampur Court Verdict: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ा झटका; दो PAN कार्ड मामले में कोर्ट ने बढ़ाई स... Twisha Sharma Case: कोर्ट में तनकर खड़ा रहा आरोपी पति समर्थ सिंह; जज अनुदिता गुप्ता ने दी 7 दिन की प... Rajasthan Fuel Price: भजनलाल सरकार पर बरसे अशोक गहलोत; बोले—वैट कम करे राज्य सरकार, जनता पर बढ़ा बोझ Petrol Diesel Price News: पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने की मांग; CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने प... Lucknow Power Cut: लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा; हाईवे जाम करने वाले 150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर... Twisha Sharma Case: भोपाल एम्स में दोबारा होगा ट्विशा का पोस्टमार्टम; जबलपुर से गिरफ्तार आरोपी समर्थ...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में आवारा कुत्तों का कहर ! 7 साल के मासूम को 18 जगह से नोचा, सिर से पैरों तक लगे 107 टांके

ग्वालियर में आवारा कुत्तों के झुंड ने 7 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्तों ने मासूम के शरीर के 18 जगह से बुरी तरह नोच डाला। बच्चा सिर से लेकर पैर तक लहुलुहान हो गया। कुत्तों ने मासूम के सिर को बुरी तरह घायल किया है उसके सिर की खाल निकाल दी। कुत्तों ने मासूम को जबड़ों में दबोचकर काफी दूर तक घसीटा, बच्चे के चीखें सुनकर लोगों ने उसे छुड़ाया और डॉक्टर के पास लेकर गए। डॉक्टरों बच्चे के शरीर पर सिर से लेकर पैरों तक 107 टांके लगाए हैं। बच्चा जयारोग्य अस्पताल के आईसीयू में इलाजरत है।

जानकारी के मुताबिक पन्ना जिले का 7 साल का रविकांत ग्वालियर के गोविंदपुरी स्थित शारदा बाल आश्रम में रहकर पढ़ाई करता है। वह आश्रम परिसर में ही खेल रहा था। तभी वहां घूम रहे चार से पांच कुत्तों ने घेर लिया। उसने कुत्तों को देखा तो भागने की कोशिश की, लेकिन कुत्तों ने उसे दबोच लिया और उसके शरीर को बुरी तरह नोच डाला। हमले से घबराए रविकांत जोर-जोर से चीखता रहा, लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। इस दौरान कुत्तों ने उसे लहूलुहान कर दिया और जबड़ों में दबोचकर घसीटने लगे। इतने में आश्रम के कर्मचारियों की नजर पड़ी तो वे फौरन मदद के लिए आए और कुत्तों को भगाया।

आश्रम प्रबंधन बच्चे को जेएएच स्थित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले गए। रविकांत के सिर पर गंभीर चोट होने की वजह से उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने तत्काल बच्चे का इलाज शुरू किया और उसके शरीर पर लगभग 107 टांके लगाए। बच्चे की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button