ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...
मध्यप्रदेश

बालाघाट के जंगल में पुलिस-नक्सलियों में मुठभेड़, पहली बार बैरल ग्रेनेड लांचर बरामद

 बालाघाट। बालाघाट जिले में नक्सलियों से शनिवार सुबह पुलिस का आमना-सामना हो गया। सर्चिंग कर रहे हाकफोर्स और सीआरपीएफ के जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। घटना हट्टा और किरनापुर थाना क्षेत्र की सीमा पर मानागढ़ जंगल की है।

मुठभेड़ में 20 राउंड फायर भी किए गए। घटना के बाद की गई तलाशी में पुलिस को पहली बार बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) बरामद हुआ है। पुलिस को जंगल में 10 से 15 नक्सलियों की सूचना मिली थी। हाकफोर्स और सीआरपीएफ बी-207 कोबरा की कुल 11 टीम ने सर्चिंग शुरू की।

फायरिंग में घायल हुए कुछ नक्सली

इस दौरान शनिवार सुबह छह बजे नक्सलियों ने 18 से 20 राउंड फायर किए। जवानों ने संतुलित जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किए।। पुलिस का दावा है कि इस घटना में कुछ नक्सली घायल हुए हैं, जिनकी तलाश जारी है।

बता दें कि एक अप्रैल 2024 को लांजी के पितकोना-केराझरी के जंगल में दो नक्सलियों को ढेर करने के बाद पुलिस को नक्सल उन्मूलन अभियान के पहली बार बैरल ग्रेनेड लांचर के दो सेल मिले थे। दस महीने बाद अब बैरल ग्रेनेड लांचर का मिलना पुलिस के लिए चिंता का विषय बन सकता है।

11 टीमें थीं सर्चिंग में, नक्सलियों ने कर दिया फायर

मानागढ़ के जंगल में पुलिस कासे 10 से 15 नक्सलियों की सूचना प्राप्त हुई थी। हाकफोर्स और सीआरपीएफ बी-207 कोबरा की कुल 11 टीम ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत सात फरवरी को सर्चिंग अभियान शुरू किया। अभियान के दूसरे दिन यानी आठ फरवरी को सुबह लगभग छह बजे 10 से 15 नक्सलियों ने पुलिस पार्टी को देख 18 से 20 राउंड फायर किए।

Related Articles

Back to top button