Breaking
IMD ने जारी क‍िया झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट सुभाषनगर आरओबी की थर्ड लेन बनेगी 3 इंच लंबे नाखून मेंटेन करती है ये मैकेनिक लडकी   देश में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण में : शाह  एक करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में बर्तन फैक्ट्री पर SIB का छापा गोपनीय जानकारी लीक करने के मामले में ईडी कार्यालय से दो लोग गिरफ्तार   राहुल गांधी की सदस्यता जाने को भी नहीं भुना पाएगी कांग्रेस बीमारियों का घर हैं बॉडी के टॉक्सिंस, अपनाने होंगे जरूरी टिप्स, वरना शरीर को हो सकता है नुकसान अब प्रियंका के हवाले कांग्रेस, 2024 के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस परखेगी अपना ब्रह्मास्त्र राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर मायावती ने दिया बयान....

ओडिशा में 927 बच्चे Covid पॉजिटिव, 7 मरीजों की मौत- UP में स्कूल कॉलेज 30 जनवरी तक बंद

भुवनेश्वर- ओडिशा में शनिवार को संक्रमण के 8,845 नए मिलने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या यहां बढ़कर 11,96,140 हो गई है। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि नए संक्रमितों में 927 बच्चे भी हैं। मामलों में दैनिक संक्रमण पिछले 10 दिनों में सबसे कम है, जो एक सप्ताह पहले के 10,856 से 18.5 प्रतिशत कम है। राज्य में शुक्रवार को 9,833 मामले दर्ज किए और छह मरीजों की महामारी से मौत हुई थी।

इसमें कहा गया कि राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या सात और मरीजों की मौत के बाद बढ़कर 8,514 हो गई है। इसमें कहा गया कि खुर्दा जिले में सबसे ज्यादा 2,528 नए संक्रमित मिले हैं। भुवनेश्वर इसी जिले में आता है। वहीं सुंदरगढ़ में 1,001 और कटक में 628 नए कोविड-19 मरीज मिले हैं। बुलेटिन के मुताबिक, अंगुल में महामारी से दो मरीजों की मौत हुई जबकि कटक, पुरी, भद्रक, मयूरभंज और जाजपुर में एक-एक मरीज की जान गई है।

उत्तर प्रदेश में सभी स्कूल कॉलेज अब 30 जनवरी तक बंद 
उत्तर प्रदेश सरकार ने  कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए शनिवार को राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने की अवधि बढ़ाकर 30 जनवरी तक कर दी। एक सरकारी बयान के अनुसार इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्कूलों की बंदी 30 जनवरी तक बढ़ा दी गई है और ऑनलाइन कक्षाएं चलती रहेंगी। सरकार ने पहले राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शैक्षणिक संस्थानों को 23 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया था।

IMD ने जारी क‍िया झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट     |     सुभाषनगर आरओबी की थर्ड लेन बनेगी     |     3 इंच लंबे नाखून मेंटेन करती है ये मैकेनिक लडकी      |      देश में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण में : शाह      |     एक करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में बर्तन फैक्ट्री पर SIB का छापा     |     गोपनीय जानकारी लीक करने के मामले में ईडी कार्यालय से दो लोग गिरफ्तार       |     राहुल गांधी की सदस्यता जाने को भी नहीं भुना पाएगी कांग्रेस     |     बीमारियों का घर हैं बॉडी के टॉक्सिंस, अपनाने होंगे जरूरी टिप्स, वरना शरीर को हो सकता है नुकसान     |     अब प्रियंका के हवाले कांग्रेस, 2024 के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस परखेगी अपना ब्रह्मास्त्र     |     राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर मायावती ने दिया बयान….     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201