Breaking
छिंदवाड़ा में वोटिंग के बीच आपस में भिड़े कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ता, जमकर चली लाठियां बस्तर में शांतिपूर्ण वोटिंग जारी, 3 बजे तक 58.14 प्रतिशत हुआ मतदान वोट डालने यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, चल रहीं 185 स्पेशल ट्रेनें कांग्रेस प्रत्याशी की रैली में क्या सचमुच आए शाहरुख खान? वीडियो वायरल 10 हजार का लालच और गंवा दिए 35 लाख; ऐसे ठगी के शिकार हुए अधिकारी साहब एमएस धोनी के आगे केएल राहुल को ‘घर’ में भी चैन नहीं, CSK के ‘3 फैक्टर’ बिगाड़ेंगे खेल! फायरिंग के बाद पहली बार सलमान खान बाहर दिखे, लॉरेंस बिश्नोई ने फिर धमकी दे दी! Nestle की बेबी फूड में मामले में बढ़ेगी परेशानी, FSSAI अब रिपोर्ट की करेगी जांच कूलर और एयर कंडीशनर की तरह ठंडक करता है ये फैन, ह्यूमिडिटी का नहीं रहेगा नामो निशान ससुराल में बेटी हमेशा रहेगी खुशहाल, अगर विदाई के समय अपनाएंगे ये आसान उपाय

मंगल व चन्द्र गोचर राजनीतिज्ञों के लिए हैं अनुकूल, जानें अपना राशिफल

23 जनवरी 2022 का राशिफल: आज सूर्योदय के समय उत्तराभाद्रपद नक्षत्र व चन्द्रमा कन्या राशि में है। सूर्य मकर राशि में व गुरु कुम्भ में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का कन्या गोचर वृश्चिक  राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व मकर के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।

आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

मेष- आज मंगल व चन्द्र गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। कम्बल दान करें।

वृष- गुरु व चन्द्रमा धार्मिक कार्यों को विस्तार देंगे।शुक्र वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। सुखद यात्रा का संयोग है।

मिथुन- चन्द्र का कन्या व सूर्य का मकर गोचर मंगलमय है। मैनेजमेंट व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है।

कर्क- सूर्य इस समय इसी राशि सप्तम हैं। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जॉब में चन्द्र गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

सिंह- जॉब में सूर्य के खष्ठम व चन्द्र के द्वितीय गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज जॉब के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

कन्या- व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का इस राशि में गोचर आर्थिक लाभ देगा। सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 बार पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। ऊनी वस्त्रों का दान करें।

तुला- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से तनाव है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

वृश्चिक- व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य मसूर की दाल का दान करें।

धनु- आज चन्द्र का दशम व सूर्य का द्वितीय गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।तिल का दान करें।

मकर- शनि व चन्द्रमा व्यवसाय में उन्नति देंगे। शुक्र व बुध जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

कुम्भ- सूर्य द्वादश व गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का खष्ठम गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। सूर्य के द्रव्य गुड़ का दान करें।

मीन- चन्द्रमा सप्तम शुभ है। प्रत्येक कार्यों में सफल रहेंगे।एकादश सूर्य गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। कम्बल का दान करें।

छिंदवाड़ा में वोटिंग के बीच आपस में भिड़े कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ता, जमकर चली लाठियां     |     बस्तर में शांतिपूर्ण वोटिंग जारी, 3 बजे तक 58.14 प्रतिशत हुआ मतदान     |     वोट डालने यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, चल रहीं 185 स्पेशल ट्रेनें     |     कांग्रेस प्रत्याशी की रैली में क्या सचमुच आए शाहरुख खान? वीडियो वायरल     |     10 हजार का लालच और गंवा दिए 35 लाख; ऐसे ठगी के शिकार हुए अधिकारी साहब     |     एमएस धोनी के आगे केएल राहुल को ‘घर’ में भी चैन नहीं, CSK के ‘3 फैक्टर’ बिगाड़ेंगे खेल!     |     फायरिंग के बाद पहली बार सलमान खान बाहर दिखे, लॉरेंस बिश्नोई ने फिर धमकी दे दी!     |     Nestle की बेबी फूड में मामले में बढ़ेगी परेशानी, FSSAI अब रिपोर्ट की करेगी जांच     |     कूलर और एयर कंडीशनर की तरह ठंडक करता है ये फैन, ह्यूमिडिटी का नहीं रहेगा नामो निशान     |     ससुराल में बेटी हमेशा रहेगी खुशहाल, अगर विदाई के समय अपनाएंगे ये आसान उपाय     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें