ब्रेकिंग
कौन हैं आर श्रीलेखा, जो तिरुवनंतपुरम में बन सकती है BJP की पहली मेयर, रही हैं DGP सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान! लालू यादव की जब्त प्रॉपर्टी पर अब खुलेंगे सरकारी स्कूल, बिहार में मच गया ... हिमाचल में पाकिस्तानी साज़िश! फिर मिला पाकिस्तानी झंडे के निशान वाला गुब्बारा, गुब्बारे पर लिखे थे य... सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज? नए लेबर कोड में बड़ा बदलाव, अब हफ्ते में 3 दिन छुट्टी, क्या 4 द... 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' नारे पर मचा बवाल! कांग्रेस की रैली में लगे आपत्तिजनक नारे, BJP का पलटवार- 'क... हिसार-NH पर घने कोहरे के कारण आपस में टकराए कई वाहन, बाल-बाल बची करीब 100 लोगों की जान दरिंदगी की हदें पार: नाबालिगा के मुंह में कपड़ा ठूंस कर किया था किडनैप, फिर जंगल में किया गैंगरेप सोनीपत में किशोर ने अपनी सहपाठी छात्रा से किया दुष्कर्म, शॉपिंग मॉल में ले जाने का दिया था झांसा हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील और होगा स्वादिष्ट, अब बच्चों के खाने में ये चीजें भी होंगी ... देशभर में 6 करोड़ की साइबर ठगी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, कुरुक्षेत्र पुलिस ने छत्तीसगढ़ से पकड़ा
पंजाब

पंजाब के शहरों में अवैध हथियार सप्लाई करने वाला काबू, MP से जुड़े तार

लुधियाना : मध्य प्रदेश से लाकर पंजाब के अलग-अलग शहरों में अवैध हथियार सप्लाई करने के आरोप में स्पैशल सैल व ए.जी.एफ.टी. की टीम ने सयुंक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू कर लिया।

पुलिस ने आरोपी से 3 अवैध पिस्तौल, 3 मैग्जीन व 25 जिंदा कारतूस बरामद कर आरोपी के खिलाफ थाना साहनेवाल में आर्म्स एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान सूआ रोड ग्यासपुरा के गुरु तेग बहादुर निवासी मुनीष कुमार उर्फ शेखर के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है।

ए.डी.सी.पी. अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि स्पैशल सैल के इंचार्ज इंस्पैक्टर नवदीप सिंह व ए.जी.टी.एफ. की टीम को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी अवैध हथियार सप्लाई करने का काम करता है। टीम ने सूचना के आधार पर ईस्टमैन चौक ग्यासपुरा में नाकाबंदी के दौरान चैकिंग करते हुए उक्त आरोपी को धर दबोचा।

शुरूआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के किसी हथियार तस्कर से अवैध हथियार मंगवाता है और उनको आगे सप्लाई करता है जिसके चलते वह मोटा मुनाफा कमाता है। आरोपी से पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि उसने किन-किन लोगों को अभी तक हथियार सप्लाई किए हैं। आरोपी को हथियार सप्लाई करने वाले तस्कर को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि उक्त आरोपी के जेल में बैठे किसी तस्कर के साथ संबंध हैं और वह उसके इशारे पर ही काम कर रहा है। आरोपी के संपर्को व उसके साथियों को लेकर तलाश की जा रही है जिन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा ।

Related Articles

Back to top button