ब्रेकिंग
नाम के आगे 'शंकराचार्य' कैसे लगाया? मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का करारा जवाब,... सुखबीर बादल का CM मान पर बड़ा हमला: बोले- मुख्यमंत्री में लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं, वादों ... कातिल चाइना डोर का कहर! युवक के चेहरे और नाक पर आए दर्जनों टांके, मौत के मुंह से बचकर लौटा पीड़ित Jalandhar Crime: रिटायर्ड कर्नल के साथ धोखाधड़ी, 9 लोगों पर FIR दर्ज; जानें जालंधर में ठगी का पूरा म... भगवंत मान सरकार के रोजगार के दावे फेल! पंजाब में फैला फर्जी ट्रैवल एजेंटों का मकड़जाल, विदेश भेजने क... Drug Smuggling Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद; 2 तस्करों को रंगे हाथों ... शिक्षा क्रांति के दावों की खुली पोल! सरकारी स्कूलों में लेक्चरर्स का टोटा, बिना एक्सपर्ट्स के कैसे प... Ludhiana Weather: कोहरे की सफेद चादर में लिपटा लुधियाना, 22 और 23 जनवरी को आंधी-बारिश का डबल अटैक; म... आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ा झटका! 45 निजी अस्पताल योजना के पैनल से बाहर, इलाज के लिए दर-दर भटकने क... Haryana Agniveer Quota: हरियाणा में अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस सरकारी भर्ती में मिलेगी प्राथ...
बिहार

बम धमाकों से दहली पटना यूनिवर्सिटी, आधी रात को दो हॉस्टल के छात्रों में हुआ था विवाद, पुलिस ने लिया एक्शन

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है. यहां प्रतिष्ठित पटना यूनिवर्सिटी (Patna University) में एक के बाद एक बमबाजी (Bomb) की कई घटना हुई. बमबाजी के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

मिली जानकारी के अनुसार, पटना यूनिवर्सिटी के क्वींडिश और मिंटो हॉस्टल के छात्रों के बीच विवाद चल रहा था. वह विवाद बीती रात अचानक बढ़ गया. दोनों ही हॉस्टल के छात्रों के बीच मारामारी भी हुई. फिर इसके बाद हॉस्टल के छात्रों ने शनिवार को देर रात 1:30 बजे के करीब एक के बाद एक चार बम फोड़े. बम फोड़ने के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया और हड़कंप मच गया.

बताया जा रहा है कि पुराने विवाद में पहले छात्रों के बीच बहस बाजी हुई. उसके बाद से ईंट पत्थर भी चलाए गए. फिर बम फेंके गए. एक के बाद एक चार बम फोड़े जाने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पीर बहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में भी लिया है. सभी छात्रों से पुलिस पूछताछ भी कर रही है.

किस बात को लेकर हुआ विवाद?

हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ जो बमबाजी तक पहुंच गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएग. पुलिस और स्थानीय प्रशासन पूरे घटना की गंभीरता से जांच कर रहा है. फिलहाल घटना के बाद तनाव बना हुआ है.

Related Articles

Back to top button