ब्रेकिंग
Rajasthan Road Accident: आबूरोड हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को रौंदा; एक ही परिवार के 7 लोगों क... डोडा हादसे में शहीद हुए भोजपुर के लाल हरेराम कुंवर पंचतत्व में विलीन, तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा पा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, साइन बोर्ड से टकराई तेज रफ्तार बाइक; 3 युवकों की मौ... Delhi Cold Wave: 5 डिग्री तक गिरा दिल्ली का पारा, अगले 48 घंटों में बारिश और तेज हवाओं की भविष्यवाणी उत्तर भारत में बर्फबारी का तांडव: हिमाचल में 680 सड़कें बंद, जम्मू-श्रीनगर हाईवे ब्लॉक; फंसे हजारों ... पंजाब ने विशेष स्टील निर्माण क्षेत्र में 1003.57 करोड़ का ग्रीनफील्ड निवेश आकर्षित किया : संजीव अरोड... भगवंत मान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना लागू, हर परिवार को मिलेगा 10 लाख रुपये तक का कैशल... मान सरकार ने 'गैंगस्टरां ते वार' मुहिम की शुरुआत की, संगठित अपराध के खिलाफ युद्धस्तर पर कार्रवाई शुर... अलवर में अनोखी शादी: दुष्यंत शर्मा हत्याकांड की दोषी प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद बने पति-पत्नी Punjab Railway Track Blast: सरहिंद में मालगाड़ी के पास संदिग्ध विस्फोट, 12 फीट उड़ी पटरी; RDX की आशं...
हिमाचल प्रदेश

बड़ा खुलासा: 4 आतंकियों ने किया था पहलगाम में हमला, जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़े फोटोग्राफर ने बनाया वीडियो

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. एक नया खुलासा हुआ है कि 4 आतंकवादियों ने पहलगाम में हमला किया था. ये आतंकी एके-47 और एम4 राइफलों से लैस थे. वहीं आतंकी हमले के दौरान जान बचाने के लिए एक फोटोग्राफर पेड़ पर चढ़ गया और उसने वीडियो बनाया.

पिछले हफ्ते 22 अप्रैल को पहलगाम में दोपहर में हुए आतंकी हमले को लेकर नया खुलासा सामने आया कि इस वारदात में 4 आतंकवादी शामिल थे. इन आतंकवादियों के पास एके-47 और एम4 जैसे अत्याधुनिक राइफल थे, जिनके कारतूस घटनास्थल से बरामद किए गए हैं. ये कारतूस सबूत के तौर पर बेहद अहम माने जा रहे हैं.

22 घंटे जंगल में चलकर पहुंचे थे बैसरन

दावा किया जा रहा है कि ये आतंकी घने जंगलों से लगातार 22 घंटे पैदल चलकर बैसरन मैदानी इलाकों में पहुंचे थे. इस हमले में चार आतंकी शामिल थे, जिनमें से 3 पाकिस्तान के नागरिक थे जबकि एक स्थानीय आतंकी आदिल थोकर था.

जान बचाने को पेड़ पर चढ़ गया था फोटोग्राफर

आतंकी हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जुड़े सूत्रों ने खुलासा किया कि जब आतंकी घटना को अंजाम दे रहे थे, तो एक स्थानीय फोटोग्राफर ने पूरे हमले का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था. उस समय वह खुद को बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ गया था. ऐसे में यह वीडियो जांच के लिए बेहद अहम हो गया है.घटना के अन्य गवाह भी हैं, जिनमें भारतीय सेना का एक लेफ्टिनेंट कर्नल भी मौके पर मौजूद था.

इस बीच आज सोमवार को जम्मू कश्मीर विधानसभा में पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए 26 लोगों को श्रद्धांजलि दी गई. इसके लिए विधायकों ने कुछ पल का मौन रखा. सदन का विशेष सत्र शुरू होने के बाद विधानसभा स्पीकर अब्दुल रहीम राठेर ने निर्दोष पर्यटकों की आतंकी हमले में हत्या किए जाने की निंदा की.उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “हम मारे गए लोगों को अपनी श्रद्धांजलि देते हैं और उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है.”

हमले पर चीन की क्या रही प्रतिक्रिया

इस बीच चीन ने अपने करीबी दोस्त पाकिस्तान की संप्रभुता और सुरक्षा हितों की रक्षा करने के प्रति अपना समर्थन जताते हुए पहलगाम आतंकवादी हमले की त्वरित एवं निष्पक्ष जांच किए जाने का आह्वान किया है.चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार से टेलीफोन पर बातचीत की.

वांग का कहना है कि चीन एक त्वरित और निष्पक्ष जांच की वकालत करता है और उसका यह मानना है कि संघर्ष भारत या पाकिस्तान के मौलिक हितों की पूर्ति नहीं करता. साथ ही यह क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता के लिए लाभदायक भी नहीं होगा.

Related Articles

Back to top button