ब्रेकिंग
नाम के आगे 'शंकराचार्य' कैसे लगाया? मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का करारा जवाब,... सुखबीर बादल का CM मान पर बड़ा हमला: बोले- मुख्यमंत्री में लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं, वादों ... कातिल चाइना डोर का कहर! युवक के चेहरे और नाक पर आए दर्जनों टांके, मौत के मुंह से बचकर लौटा पीड़ित Jalandhar Crime: रिटायर्ड कर्नल के साथ धोखाधड़ी, 9 लोगों पर FIR दर्ज; जानें जालंधर में ठगी का पूरा म... भगवंत मान सरकार के रोजगार के दावे फेल! पंजाब में फैला फर्जी ट्रैवल एजेंटों का मकड़जाल, विदेश भेजने क... Drug Smuggling Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद; 2 तस्करों को रंगे हाथों ... शिक्षा क्रांति के दावों की खुली पोल! सरकारी स्कूलों में लेक्चरर्स का टोटा, बिना एक्सपर्ट्स के कैसे प... Ludhiana Weather: कोहरे की सफेद चादर में लिपटा लुधियाना, 22 और 23 जनवरी को आंधी-बारिश का डबल अटैक; म... आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ा झटका! 45 निजी अस्पताल योजना के पैनल से बाहर, इलाज के लिए दर-दर भटकने क... Haryana Agniveer Quota: हरियाणा में अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस सरकारी भर्ती में मिलेगी प्राथ...
मध्यप्रदेश

खेत पर काम कर रहे ग्रामीण को अचानक दिखा मगरमच्छ, उड़ गए होश

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम धनवाही के एक खेत में मगरमच्छ को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को जबलपुर भेजा।

ढीमरखेड़ा के ग्राम धनवाही में खेत में काम कर रहा मंगेली निवासी घनश्याम पटेल की नजर अचानक गुड्डू ठाकुर के खेत पर पड़ी, उसके खेत में मगरमच्छ पानी में शांत।अवस्था में पड़ा था। मगरमच्छ को देख घनश्याम दहशत में आ गया, और वह चीखते चिल्लाते हुए भाग गया।

घनश्याम ने सभी ग्रामीणों को मगरमच्छ की बात बताई। मौके पर ग्रामीणों का हुजूम लग गया। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को सूचित किया, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ का रेस्क्यू किया है। बताया जाता है कि टीम रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को जबलपुर डुमना खंदारी जालसा नदी में छोड़ा जाएगा।

Related Articles

Back to top button