ब्रेकिंग
नाम के आगे 'शंकराचार्य' कैसे लगाया? मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का करारा जवाब,... सुखबीर बादल का CM मान पर बड़ा हमला: बोले- मुख्यमंत्री में लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं, वादों ... कातिल चाइना डोर का कहर! युवक के चेहरे और नाक पर आए दर्जनों टांके, मौत के मुंह से बचकर लौटा पीड़ित Jalandhar Crime: रिटायर्ड कर्नल के साथ धोखाधड़ी, 9 लोगों पर FIR दर्ज; जानें जालंधर में ठगी का पूरा म... भगवंत मान सरकार के रोजगार के दावे फेल! पंजाब में फैला फर्जी ट्रैवल एजेंटों का मकड़जाल, विदेश भेजने क... Drug Smuggling Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद; 2 तस्करों को रंगे हाथों ... शिक्षा क्रांति के दावों की खुली पोल! सरकारी स्कूलों में लेक्चरर्स का टोटा, बिना एक्सपर्ट्स के कैसे प... Ludhiana Weather: कोहरे की सफेद चादर में लिपटा लुधियाना, 22 और 23 जनवरी को आंधी-बारिश का डबल अटैक; म... आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ा झटका! 45 निजी अस्पताल योजना के पैनल से बाहर, इलाज के लिए दर-दर भटकने क... Haryana Agniveer Quota: हरियाणा में अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस सरकारी भर्ती में मिलेगी प्राथ...
दिल्ली/NCR

बारिश के साथ मई की शुरुआत… दिल्ली-UP समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट, अप्रैल के मुकाबले कम होगी गर्मी?

मई महीने की शुरुआत बारिश के साथ होने जा रही है. मौसम विभाग की ओर से आज देश के कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी दिल्ली में आज से अगले पांच दिनों तक आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश से लेकर हिमाचल प्रदेश और हरियाणा और चंडीगढ़ में मई की शुरुआत बारिश के साथ होने का अनुमान है. वहीं उत्तराखंड में इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं.

1 से 3 मई के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. 01 मई को झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. इसके साथ ही 1 मई को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

अगले 6 दिनों के दौरान कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. 1 से 4 मई के दौरान कर्नाटक में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है.

उत्तराखंड में ओलावृष्टि की संभावना

01 मई को नागालैंड और मणिपुर में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है. 01 से 06 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज हवाएं चल सकती हैं. 01 और 02 मई को उत्तराखंड में ओलावृष्टि की संभावना जताई है. 01 मई को 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. अगले पांच दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. यानी मई महीने की शुरुआत बारिश के साथ होने जा रही है. साथ ही इन दिनों यहां आंधी भी चल सकती है.

अगले 24 घंटे में तापमान में बदलाव

अगले 24 घंट में उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है और उसके बाद के 5 दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. अगले 3 दिनों के दौरान मध्य और पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है और उसके बाद के 4 दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.

Related Articles

Back to top button