ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...
पंजाब

राधा स्वामी डेरा ब्यास जाने वाली संगत के लिए खुशखबरी, इस रविवार से मिलने जा रही खास सुविधा

राधा स्वामी डेरा ब्यास की संगत के लिए खास खबर सामने आई है। दरअसल, संगत इस महीने मई में होने वाले भंडारे के अवसर पर बाबा गुरिंदर सिंह जी के सत्संग का बेसब्री से इंतजार कर रही है। बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों 4 मई (रविवार), 11 मई और 18 मई (रविवार) को ब्यास में सत्संग करेंगे।

वहीं रेलवे विभाग ने मई माह में डेरा राधा स्वामी ब्यास में होने वाले सत्संग के लिए विशेष रेलगाड़ियां चलाई हैं। ये ट्रेनें सहारनपुर और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों से चलेंगी। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार ट्रेन संख्या (04451) 1 मई और 15 मई को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से शाम 7.40 बजे चलेगी और नई दिल्ली, सब्जी मंडी, अंबाला कैंट, लुधियाना और जालंधर सिटी स्टेशनों से होते हुए ब्यास पहुंचेगी। जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर भी इनका ठहराव सुनिश्चित किया गया है, जिससे जालंधर और आसपास के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

ब्यास से वापसी के लिए ट्रेन संख्या (04452) 4 मई और 18 मई को रात 8.35 बजे चलेगी, जो उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 4 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या (04565) 2, 9 और 16 मई को सहारनपुर स्टेशन से रात्रि 8.50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 2.15 बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी यात्रा के लिए ट्रेन संख्या (04566) 4, 11 और 18 मई को दोपहर 3 बजे ब्यास स्टेशन से रवाना होगी, जो रात 8.20 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। ये ट्रेनें दोनों दिशाओं में यमुनानगर जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, अंबाला कैंट, लुधियाना और जालंधर सिटी स्टेशनों पर रुकेंगी।

उल्लेखनीय है कि 30 अप्रैल को संगत ने डेरा ब्यास पहुंचकर बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों द्वारा आयोजित सत्संग का आनंद उठाया था। इस अवसर पर हजूर जसदीप सिंह गिल भी मंच पर उपस्थित थे। मोटर कारों के लिए पार्किंग स्थल पहली बार भरा हुआ दिखाई दिया और वाहनों को अस्थायी रूप से पार्किंग स्थल के बाहर पार्क करना पड़ा। इसी प्रकार, ब्यास रेलवे स्टेशन पर भी डेरा ब्यास के स्टेशन सेवकों ने रेल से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट सेवा प्रदान की। सत्संग के अंत में बाबा गुरिंदर सिंह ने संगत से अनुरोध किया कि अगला सत्संग भंडारा 4 मई को आयोजित किया जाएगा और जो लोग इसमें शामिल हो सकते हैं, वे इसमें शामिल हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button