ब्रेकिंग
नाम के आगे 'शंकराचार्य' कैसे लगाया? मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का करारा जवाब,... सुखबीर बादल का CM मान पर बड़ा हमला: बोले- मुख्यमंत्री में लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं, वादों ... कातिल चाइना डोर का कहर! युवक के चेहरे और नाक पर आए दर्जनों टांके, मौत के मुंह से बचकर लौटा पीड़ित Jalandhar Crime: रिटायर्ड कर्नल के साथ धोखाधड़ी, 9 लोगों पर FIR दर्ज; जानें जालंधर में ठगी का पूरा म... भगवंत मान सरकार के रोजगार के दावे फेल! पंजाब में फैला फर्जी ट्रैवल एजेंटों का मकड़जाल, विदेश भेजने क... Drug Smuggling Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद; 2 तस्करों को रंगे हाथों ... शिक्षा क्रांति के दावों की खुली पोल! सरकारी स्कूलों में लेक्चरर्स का टोटा, बिना एक्सपर्ट्स के कैसे प... Ludhiana Weather: कोहरे की सफेद चादर में लिपटा लुधियाना, 22 और 23 जनवरी को आंधी-बारिश का डबल अटैक; म... आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ा झटका! 45 निजी अस्पताल योजना के पैनल से बाहर, इलाज के लिए दर-दर भटकने क... Haryana Agniveer Quota: हरियाणा में अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस सरकारी भर्ती में मिलेगी प्राथ...
व्यापार

19000 रुपये सस्ता होगा सोना, इतनी हो जाएगी 10 ग्राम की कीमत

देश में सोने की कीमतों में एकाएक तेजी आने के बाद अब गिरावट देखने को मिल रही है. भारत में सोने की कीमतों ने 1 लाख प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार कर लिया था, लेकिन अब उसके करीब-करीब 7-8 हजार रुपये की गिरावट आ गई है. आने वाले 4 से 6 महीनों में सोने की कीमतों में ऑल टाइम हाई से करीब 19000 हजार रुपये की गिरावट देखने को मिल सकती है.

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय सुरेश केडिया के मुताबिक अगले 4 से 6 महीने में सोने की कीमत 80 हजार तक आ सकती है. गोल्ड के 10 ग्राम की कीमत 80 हजार से लेकर 85 हजार तक देखने को मिल सकती है. ट्रंप की ओर से धड़ल्ले से टैरिफ लगाने के बाद गोल्ड की कीमतों में भंयकर तेजी आई थी, लेकिन जैसे से अमेरिकी राष्ट्रपति की रुख थोड़ा बदला, ग्लोबल टेंशन में स्थिरता आने लगी सोने की कीमतों में भी गिरावट आई. एक्सपर्ट के मुताबिक आने वाले समय में गोल्ड की कीमतें 80 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकती हैं.

क्यों गिर रही हैं कीमतें

एक्सपर्ट के मुताबिक, सोने की कीमतों में साल दर साल के हिसाब से तेजी ही देखने को मिली है. जनवरी में गोल्ड ने करीब 21 प्रतिशत का रिटर्न और एक साल में करीब 32 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. इसके पीछे के कई कारण हैं, जो गोल्ड को सपोर्ट कर रहे थे. ग्लोबल टेंशन और जियोपॉलिटिकल फैक्टर की वजह से सोने की कीमतों में तेजी आई थी. हालांकि, अब गोल्बल टेंशन कम होती दिख रही है. अमेरिका रूस और यूक्रेन के बीच परमानेंट सीजफायर कराने की कोशिश में है. ऐसे में गोल्ड की कीमतों को जो सपोर्ट मिल रहा था वह कम हुआ है. इसी वजह से कीमत में कमी आ रही है और आगे भी आने की संभावना है.

सोने के भाव

अगर अभी सोने की कीमतों की बात करें तो, एमसीएक्स पर 5 जून 2025 को एक्सपायर होने वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 92700 रुपये प्रति 10 ग्राम है. सोना 62 रुपये की तेजी के साथ 92700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.

Related Articles

Back to top button