ब्रेकिंग
Ambedkar Nagar: ठगों के भी उस्ताद निकले पुलिसवाले! सोने के बदले थमा दिया नकली नोटों का बैग, 4 सस्पें... Rajeev Kumar Extension: 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं बंगाल के DGP, कार्यकाल बढ़ाने के पीछे क्या है म... Rajasthan Road Accident: आबूरोड हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को रौंदा; एक ही परिवार के 7 लोगों क... डोडा हादसे में शहीद हुए भोजपुर के लाल हरेराम कुंवर पंचतत्व में विलीन, तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा पा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, साइन बोर्ड से टकराई तेज रफ्तार बाइक; 3 युवकों की मौ... Delhi Cold Wave: 5 डिग्री तक गिरा दिल्ली का पारा, अगले 48 घंटों में बारिश और तेज हवाओं की भविष्यवाणी उत्तर भारत में बर्फबारी का तांडव: हिमाचल में 680 सड़कें बंद, जम्मू-श्रीनगर हाईवे ब्लॉक; फंसे हजारों ... पंजाब ने विशेष स्टील निर्माण क्षेत्र में 1003.57 करोड़ का ग्रीनफील्ड निवेश आकर्षित किया : संजीव अरोड... भगवंत मान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना लागू, हर परिवार को मिलेगा 10 लाख रुपये तक का कैशल... मान सरकार ने 'गैंगस्टरां ते वार' मुहिम की शुरुआत की, संगठित अपराध के खिलाफ युद्धस्तर पर कार्रवाई शुर...
मनोरंजन

संजय दत्त को किडनैप करने वाले थे डकैत, तब पिता सुनील दत्त ने डर के चलते लिया था ऐसा फैसला

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त का जीवन काफी चर्चाओं में रहा है. वो फैंस के बीच अपनी एक्टिंग और फिल्मों से तो चर्चाओं में रहे ही हैं, वहीं उनसे जुड़े कई किस्से भी काफी मशहूर है. संजय दत्त ने कई अफेयर्स, तीन-तीन शादी और विवादों से भी खूब सुर्खियां बटोरी.

आज हम आपको संजय दत्त के जीवन के एक ऐसे किस्से के बारे में बता रहे हैं जब उनके पिता और दिवंगत एक्टर सुनील दत्त काफी डर गए थे. दरअसल एक बार उनका सामना कुछ डकैतों से हो गया था और वो संजय को किडनैप करने वाले थे. ये राज खुद संजू बाबा ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पर खोला था.

संजय दत्त को किडनैप करने वाले थे डकैत

संजय दत्त अपनी साल 2019 में आई फिल्म ‘प्रस्थानम’ के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे थे. तब कपिल ने संजय से एक अफवाह के बारे में सवाल किया था और कहा था कि क्या फिल्म ‘मुझे जीने दो’ (1960) की शूटिंग के समय डकैतों ने उन्हें किडनैप कर लिया था. इस पर संजय ने कहा था, ”उन्होंने कोशिश की थी. उन दिनों रूपा डकैत इन मामलों में एक्टिव थी. वो दत्त साहब (सुनील दत्त) से मिले थे और मैं उस समय बच्चा था. उन्होंने मुझे अपनी गोद में बैठाया और दत्त साहब से पूछा कि उन्होंने फिल्म बनाने में कितना खर्च किया.”

डरके मारे सुनील दत्त ने उठाया था ऐसा कदम

संजय ने आगे कहा था, ”डैकेतों से दत्त साहब ने जवाब दिया था 15 लाख रुपये. उसने फिर मेरे पिता से पूछा कि अगर हम इस बच्चे को किडनैप करते हैं तो आप हमें कितना देंगे? मेरे पिता ने बड़ी चतुराई से इसे हंसते हुए मुझे उसकी गोद से वापस ले लिया. फिर दिन की शूटिंग कैंसिल कर दी गई और अगले ही दिन उन्होंने मुझे और मेरी मां को वापस बॉम्बे भेज दिया.”

2 दिन में 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई संजय की ‘द भूतनी’

संजय दत्त की फिल्म ‘द भूतनी’ 1 मई को ही रिलीज हुई है. इस फिल्म में उनके साथ सनी सिंह निज्जर और मौनी रॉय भी अहम रोल में हैं. हालांकि 50 करोड़ के बजट में बनी पिक्चर का बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हाल हुआ है. फिल्म दो दिनों में दो करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है. दो दिन में इसका कलेक्शन सिर्फ 1 करोड़ 32 लाख रुपये दर्ज किया गया.

Related Articles

Back to top button