ब्रेकिंग
Singrauli: प्रेमिका की शादी कहीं और तय हुई तो 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 4 घंटे तक चला 'शोले'... Chhindwara Fire: छिंदवाड़ा की पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, 1 किमी दूर से दिखे धुएं के गुबार; 11 दमकलें... Satna News: हाईकोर्ट से जमानत मिली पर घरवाले नहीं ले जाना चाहते साथ; सतना जेल में अपनों की राह देख र... जबलपुर पहुंचे CM मोहन यादव का बड़ा दावा: 'अगर सुभाष चंद्र बोस के हाथ में होती कांग्रेस की कमान, तो क... Gwalior News: ग्वालियर में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का पर्दाफाश; मानसिक रूप से कमजोर युवक से शादी कर 2 ल... Mandala Crime: शादीशुदा प्रेमिका के घर पिस्टल लेकर घुसा सनकी आशिक, दुष्कर्म के बाद पुलिस की गाड़ी को... टी20 वर्ल्ड कप से पहले खतरे की घंटी! नागपुर में जीत के बाद भी क्यों डरे हुए हैं भारतीय फैंस? फील्डिं... Gaza Peace Deal: हमास छोड़ेगा हथियार और लड़ेगा चुनाव! अमेरिका के साथ हुई ऐतिहासिक डील, फिलिस्तीन की ...
मध्यप्रदेश

पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ दो पशु तस्कर गिरफ्तार, 22 मवेशी भी जब्त

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र में पशु तस्करी के विरुद्ध पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात गुरुकृपा ढाबा के पास पुलिस ने दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस और फ्रिज में रखा हुआ गौमांस बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर 22 मवेशी भी जब्त किए गए हैं।

अनूपपुर जिले में लगातार सामने आ रही पशु तस्करी की घटनाओं के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। बजरंग दल से मिली सूचना के आधार पर कोतमा थाना पुलिस ने शुक्रवार रात करीब 1 बजे गुरुकृपा ढाबा के समीप छापेमारी की। इस दौरान दो संदिग्धों की तलाशी ली गई, जिनके पास से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और फ्रिज में रखा गौमांस बरामद किया गया।

मौके पर पंचनामा तैयार कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने 22 नग मवेशी भी जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।

Related Articles

Back to top button