ब्रेकिंग
Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार... Bengal Madrasa News: पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर एक्शन की तैयारी, सुवेंदु सरकार जल्द जारी करेगी ... मौसम पूर्वानुमान: बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र, दिल्ली-राजस्थान सहित इन राज्यों में तेज आंधी ... NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द
उत्तरप्रदेश

आधे दाम में करती थी 10 लाख का हेयर ट्रांसप्लांट, मरीज की मौत के बाद डॉक्टर अनुष्का फरार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट की वजह से दो मौतों का मामला सामने आया है. दोनों ही मामलों में क्लीनिक, डॉक्टर और परिणाम बिल्कुल एक तरह के है. इस मामले में खुद को डॉक्टर बताने वाली महिला अनुष्का तिवारी फरार है और लाख कोशिशों के बावजूद उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. पीड़ित पक्षों का कहना है कि अनुष्का आधे दाम में हेयर ट्रांसप्लांट का लालच देकर ग्राहक को बुलाती थी. फिलहाल पुलिस भी अनुष्का तिवारी की खोज में लगी हुई है.

कानपुर के विनीत दुबे और फर्रुखाबाद के मयंक ने कानपुर में रहने वाली और खुद को डॉक्टर बताने वाली अनुष्का तिवारी से हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था. अनुष्का का एम्पायर क्लिनिक के नाम से कानपुर में क्लीनिक था और आरोप है कि यहीं पर अनुष्का हेयर ट्रांसप्लांट करवाया करती थी. पीड़ित पक्ष की तरफ से अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार हेयर ट्रांसप्लांट का खर्चा तकरीबन दस से बीस लाख रुपए आता है. लेकिन अनुष्का तिवारी इसके आधे दाम में हेयर ट्रांसप्लांट कराने का दावा करती थी. इसी वजह से उनके पास मरीजों की लाइन लगती थी.

सीएमओ ने दी लोगों को ये सलाह

वहीं दूसरी तरफ शहर के सीएमओ हरिदत्त नेमी का कहना है कि हेयर ट्रांसप्लांट करने का अधिकार सिर्फ डर्मेटोलॉजिस्ट को है. इसके अलावा कोई भी व्यक्ति हेयर ट्रांसप्लांट नहीं कर सकता है. इसके बावजूद कई झोलाछाप लोग अपने को डॉक्टर बताकर हेयर ट्रांसप्लांट का काम करते है. सीएमओ के अनुसार किसी को ऐसे झोलाछाप के लालच में नहीं पड़ना चाहिए. हालांकि हेयर ट्रांसप्लांट मामले की जांच सीएमओ के पास है और जल्द ही उसमें रिपोर्ट दाखिल कर दी जाएगी.

मृतक के परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

दूसरी तरफ मयंक के परिजन मुकदमा लिखने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि मयंक की मौत के समय पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था लेकिन उनको न्याय चाहिए. उन्होंने दावा किया है कि उनके पास काफी सबूत हैं जो यह साबित कर सकते हैं कि मयंक की मौत हेयर ट्रांसप्लांट की वजह से हुई है.

Related Articles

Back to top button