ब्रेकिंग
Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में... Supreme Court on Kerala Elephant: केरल के सबसे ऊंचे हाथी 'रमन' की कस्टडी पर SC का बड़ा आदेश; व्यावसा... Faridabad News: खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा 50 हजार का जुर्माना; नगर निगम फरीदाबाद का बड़ा एक्शन Rajasamand News: प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान बड़ा हादसा; कुंड में डूबने से युवक की मौत, मंगेतर के सा... Vaibhav Sooryavanshi Batting: अफगानिस्तान ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का तूफान; 200 की स्ट्राइक रेट से... Welcome to the Jungle Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर खर्च हुए 1.5 करोड़; जानें क्यो... Mahendra Makhijani Arrested: अमेरिका में भारतीय मूल के महेंद्र माखीजानी 955 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी क... Ethanol Blending News: पेट्रोल होगा सस्ता! E22-E30 फ्यूल पर सरकार ने खत्म की एक्साइज ड्यूटी, जानें क... WhatsApp Support Ending: जल्द इन पुराने iPhone और Android फोन पर बंद हो जाएगा WhatsApp; जानें क्या ह... Parama Ekadashi 2026: आज है परमा एकादशी; भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लगाएं इन खास चीजों का भ...
हिमाचल प्रदेश

जून के महीने में हिमाचल के पहाड़ों पर बर्फबारी, कई जिलों में बारिश; जाने अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम

देश के मैदानी इलाकों में जहां बारिश हो रही है, वहीं हिमाचल प्रदेश में जून के महीने में बर्फबारी हो रही है. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और मैदानी क्षेत्रों में शनिवार रात हुई बरसात के बाद आज मैसम साफ है. राज्य के मनाली में रुक-रुककर बरसात देखने को मिल रही है. मनाली की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फ गिरी है. अब पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं.

हिमाचल प्रदेश की ऊंची पहाड़ी चोटियों पर बर्फबारी की वजह से लाहौल-स्पिती के केलंग, कुकुमसेरी और ताबो जैसे ऊंचाई वाले इलाकों का तापमान गिरा है. केलंग में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जोकि प्रदेश में सबसे कम है. कुकुमसेरी में तापमान 5.7 और ताबो में 6.6 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. राज्य की राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान की बात करें तो 13.11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मनाली में तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस तक गिरा

मनाली में तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. प्रदेश का एवरेज तापमान समान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया. चंबा में आज सुबह तड़के बरसात देखने को मिली. किन्नौर के आसमान में हल्के बादल रहे. बीते 24 घंटों में चंबा के भरमौर में सबसे ज्यादा बारिश हुई. यहां बीते 24 घंटों में 14 मीमी बारिश हुई. राज्य के अलग-अलग इलाकों में आंधी भी चली. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पांच जून तक येलो अलर्ट जारी किया है.

राज्य में अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम

राज्य में अगले पांच दिनों में अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. साथ ही बिजली चमक सकती है. इस दौरान तेज हवाओं के चलने का अनुमान भी मौसम विभाग ने जताया है. आज और कल राज्य के ज्यादातर इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान मौसम विभाग की ओर से जताया गया है. साथ ही कुछ जगहों पर गरज के बरसात और 30-40 किमी की प्रति घटें की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

वहीं तीन और चार जून को राज्य में बादल अधिक व्यापक रह सकते हैं. बिजली चमकने के साथ ही तेज हवाओं (40 से 50 किमी प्रति घंटा) के साथ बारसात का येलो अलर्ट जारी किया गया है. पांच जून के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. छह और सात जून को मौसम सामान्य रहेगा.

Related Articles

Back to top button