ब्रेकिंग
शादी वाले दिन दुल्हन के साथ हो गया खेला! हल्दी लगाते ही सूजे होंठ, मंडप की जगह जाना पड़ा अस्पताल रोंगटे खड़े कर देगी इस मासूम की बहादुरी! 7 मिनट तक तेंदुए का जबड़ा पकड़े मौत से लड़ता रहा बच्चा पुलिसकर्मियों के शौर्य का सम्मान: नक्सलवाद पर लगाम कसने वाले 101 जवानों को मिला प्रतिष्ठित केएफ रूस्... खौफनाक! घंटों फोन पर बात करती थी बीवी, चिढ़े पति ने मौत के घाट उतारकर फैलाई सुसाइड की अफवाह Viral News: जिंदा शख्स ने छपवाया अपनी 'तेरहवीं' का कार्ड, देहदान के फैसले का मजाक उड़ाने पर किया मृत... India vs Afghanistan Test Squad: यशस्वी, गिल और पंत को मिलेगा मौका? जानें अफगानिस्तान के खिलाफ कैसी ... TV Actress Avika Gor: शादी के कुछ महीनों बाद ही अविका गौर ने छोड़ा देश, पति के साथ बैंकॉक शिफ्ट होने... Balen Shah vs India: बालेन शाह का भारत विरोधी रुख? नेपाल का पीएम बनते ही 45 दिनों में लिए ये कड़े फै... Most Expensive Tea: 1 किलो चाय की कीमत 9 करोड़ रुपये, लग्जरी कारों से भी महंगी इस चाय की खासियत जानि... Safest UPI App in India: भारत में कौन सा UPI पेमेंट ऐप है सबसे सुरक्षित? जानें सही जवाब
उत्तरप्रदेश

कानपुर के इस गांव में 34 परिवारों ने क्यों लगाए मकान बिक्री के पोस्टर? मंत्री तक पहुंची बात, फिर जो हुआ…

उत्तर प्रदेश में कानपुर के बिल्हौर के अरोल के खासपुर गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है. खासपुर गांव में लोगों ने अपने घरों पर बिक्री के पोस्टर लगाए. इस गांव के 34 परिवारों के लोगों ने दबंगों के डर से गांव छोड़कर जाने की बात की. इसी बीच शनिवार मामले ने तूल पकड़ लिया, जब प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल गांव का दौरा करने पहुंचे.

उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुना. इसके बाद उन्होंने थाना प्रभारी और को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट कर दिया कि दबंगों को गिरफ्तार किया जाए और गांव में फैली दहशत खत्म की जाए. मंत्री ने थाना प्रभारी से कहा कि एसीपी साहब से कह दीजिएगा कि ऐसी पॉलिसी उत्तर प्रदेश में नहीं चल पाएगी. इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और 7 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

गांव में फैली दहशत

बताया जा रहा है कि यहां 24 मई की रात पूर्व प्रधान अशोक कटिहार पर हमले के बाद से गांव में दहशत फैली हुई है. गांव वालों का कहना है कि दबंग कई ग्रामीणों पर हमला कर चुके हैं. दबंगों पर हथियार रखने, डकैती और चोरी समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं. दबंग कई बार जेल जा चुके हैं, लेकिन दबंगों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है. यही नहीं दबंग इस कदर निर्भीक है कि उन्होंने सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कर लिया. दबंगों ने सरकारी रास्ता भी बंद कर रखा है.

पूर्व प्रधान पर हमले का वीडियो हुआ था वायरल

दबंगों ने सरकारी रास्ता भी बंद कर रखा है. बता दें कि खासपुर गांव में 24 मई की रात रंजिश के चलते पूर्व प्रधान अशोक कटिहार को लाठी डंडों और पत्थरों से जबरदस्त तरीके से मारा गया था. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी कृष्णा, कमलेश, रामदीन और रमन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था.

इसके बाद कमलेश को 28 मई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. वहीं दो आरोपियों कि शनिवार को गिरफ्तारी हुई है. आरोपी लगातार ग्रामीणों को धमका रहे थे. वहीं अबगांव के लोग मंत्री आशीष पटेल का शुक्रिया अदा कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button