ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
हिमाचल प्रदेश

कश्मीर को भारत से जोड़ दिया… वंदे भारत में यात्रा कर गदगद हुए फारूक अब्दुल्ला, बोले- मेरी आंखों में आंसू थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में माता वैष्णो देवी कटरा और श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी. इन दो ट्रेनों के शुरू होने के बाद कश्मीर की रेल कनेक्टिविटी बेहतर हुई है. इस बीच ट्रेन शुरू होने के 3 दिन बाद ही जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर के नौगाम रेलवे स्टेशन से कटरा तक वंदे भारत ट्रेन में ट्रेवल किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से कश्मीर के लिए शुरू की गई नई ट्रेन सेवा से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी फायदा होगा.मुझे बहुत खुशी है कि मैं आज कटरा के लिए इस ट्रेन से यात्रा कर रहा हूं. यह हमारे लिए सबसे बड़ा लाभ है.

एयरलाइंस की लूट से सबको मिलेगी राहत- अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर को शेष भारत से जोड़ने वाली ट्रेन घाटी के लोगों के लिए एक विश्वसनीय परिवहन लिंक होगी. उन्होंने कहा कि (श्रीनगर और जम्मू के बीच) सड़क कभी-कभी बंद हो जाती है, ऐसे में यात्रा करना काफी चिंताजनक होता है. अगर दूसरे विकल्प के तौर पर एयरलाइंस को चुनते हैं तो कीमत बढ़ाकर लोगों को लूटना शुरू कर देते हैं. इस ट्रेन से लोग इन परेशानियों से बच पाएंगे. रेलवे लिंक कश्मीर में बागवानी क्षेत्र के लिए भी फायदेमंद साबित होगा. क्योंकि इस परियोजना के शुरू होने से उपज तेजी से बाजारों तक पहुंचेगी.

चेनाब ब्रिज पार करते समय मेरी आंखों में आंसू थे- अब्दुल्ला

फारूक अब्दुल्ला नौगाम रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन से श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन पहुंचे. यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जम्मू-कश्मीर को पूरे देश से जोड़ने के लिए यह सबसे बड़ा तोहफा है. चेनाब ब्रिज पार करते समय मेरी आंखों में आंसू थे. आखिरकार वह दिन आ ही गया जब हम कश्मीर से देश की यात्रा ट्रेन से कर सकेंगे. मैं इस पुल को बनाने वाले सभी मजदूरों और इंजीनियरों को बधाई देना चाहता हूं.

6 जून को दिखाई थी पीएम मोदी ने हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर 6 जून को कटरा रेलवे स्टेशन से कश्मीर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी, जो श्रीनगर तक जाएगी. ये पहली बार है जब श्रीनगर को वंदे भारत एक्सप्रेस से जोड़ा गया है. इससे क्षेत्र के पर्यटन और आर्थिक विकास को गति मिलेगी. इस ट्रेन को कश्मीर के मौसम के हिसाब से डिजाइन किया गया है. माइनस तापमान और भारी बर्फबारी में भी ये आसानी से चलेगी. ट्रेन के शुरू होने से लोगों को लंबी यात्रा से निजात मिला कई घंटों का सफर अब केवल 3 घंटों में ही पूरा हो रहा है.

Related Articles

Back to top button