ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
खेल

ऑस्ट्रेलिया से मिली हार को सरफराज ने बताया निराशाजनक, IND-PAK मैच पर भी की बात

पाकिस्तान को कूपर एसोसिएट्स काउंटी ग्राउंड में खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 41 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान और विकेटकीपर सरफराज अहमद ने दुखी हृदय से कहा कि निश्चित रूप से बहुत निराशाजनक है। उन्होंने हारने के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि हमने 15 गेंदों पर तीन विकेट गंवा दिए। भारत-पाकिस्तान मैच के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये एक बड़ा मैच है।

मैच के बाद सरफराज ने हसन अली की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। वहीं वहाब रियाज ने भी बढ़िया खेला। हमने अंत तक जीतने के लिए जंग जारी रखी लेकिन अंत अच्छे से नहीं कर पाए। जीतने के लिए टाॅप चार बल्लेबाजों को परफार्म करना होगा। मात्र 30 रन देकर पांच विकेट झटकने वाले मोहम्मद आमिर के बारे में उन्होंने कहा कि आमिर ने अच्छी गेंदबाजी की। वहीं भारत-पाकिस्तान मैच पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये एक बड़ा मैच है और हम हमारा बेस्ट देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button