ब्रेकिंग
Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में... Supreme Court on Kerala Elephant: केरल के सबसे ऊंचे हाथी 'रमन' की कस्टडी पर SC का बड़ा आदेश; व्यावसा... Faridabad News: खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा 50 हजार का जुर्माना; नगर निगम फरीदाबाद का बड़ा एक्शन Rajasamand News: प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान बड़ा हादसा; कुंड में डूबने से युवक की मौत, मंगेतर के सा... Vaibhav Sooryavanshi Batting: अफगानिस्तान ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का तूफान; 200 की स्ट्राइक रेट से... Welcome to the Jungle Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर खर्च हुए 1.5 करोड़; जानें क्यो... Mahendra Makhijani Arrested: अमेरिका में भारतीय मूल के महेंद्र माखीजानी 955 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी क... Ethanol Blending News: पेट्रोल होगा सस्ता! E22-E30 फ्यूल पर सरकार ने खत्म की एक्साइज ड्यूटी, जानें क... WhatsApp Support Ending: जल्द इन पुराने iPhone और Android फोन पर बंद हो जाएगा WhatsApp; जानें क्या ह... Parama Ekadashi 2026: आज है परमा एकादशी; भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लगाएं इन खास चीजों का भ...
खेल

यश दयाल को हो सकती है 10 साल की जेल, पीड़ित लड़की ने दिया ये सबूत

भारतीय क्रिकेटर यश दयाल बड़ी मुसीबत में फंसते दिख रहे हैं. उन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत FIR हुई है. IPC की ये धारा गैर-जमानती है. इसके तहत यश दयाल को 10 साल की जेल भी हो सकती है. पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पीड़ित लड़की ने यश दयाल के खिलाफ शादी का झांसा देकर आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने पुलिस को ये भी बताया कि शादी के नाम पर यश दयाल ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए. सूत्रों के मुताबिक पीड़ित लड़की ने अपने आरोपों के संदर्भ में व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट, वीडियो कॉल और फोटो जैसे सबूत भी पेश किए हैं, जिसकी पुलिस छानबीन कर रही है.

यश दयाल को हो सकती है जेल

पुलिस ने फिलहाल यश दयाल पर लगाए पीड़िता के आरोपों की जांच शुरू नहीं की है. पुलिस की कार्रवाई पीड़िता के मेडिकल टेस्ट होने और मजिस्ट्रेट के सामने कानूनी तौर पर उसके बयान के दर्ज के बाद ही शुरू होगी. पुलिस की कार्रवाई के तहत यश दयाल गिरफ्तार भी हो सकते हैं. जांच में अगर यश दयाल पर लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं और वो दोषी पाए जाते हैं तो फिर उन्हें 10 साल तक की जेल हो सकती है.

पीड़िता ने आरोपों में इन बातों का भी किया जिक्र

पीड़ित लड़की गाजियाबाद के इंदिरापुरम की रहने वाली बताई जा रही है. उसने पुलिस में यश दयाल के खिलाफ FIR दर्ज कराते हुए बताया कि वो क्रिकेटर के साथ पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में थी. सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने ये भी दावा किया है कि यश दयाल के परिवार वालों ने भी उसे शादी का आश्वासन दिया है. उसका यश दयाल के घर आना-जाना लगा रहता था. हालांकि, अभी तक ना तो यश दयाल और ना ही उनके परिवार की ओर से इस मामले में कोई बयान सामने आया है. यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली है.

यश दयाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कपाने के लिए पीड़ित लड़की ने पहले 14 जून को महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल की थी. लेकिन वहां कोई सुनवाई ना होता देख उसने 21 जून को CM हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की थी.

Related Articles

Back to top button