ब्रेकिंग
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
मनोरंजन

उदयपुर फाइल्स पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार, दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- पहले कपिल सिब्बल को दिखाएं फिल्म

उदयपुर फाइल्स फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इंकार कर दिया है. अदालत ने कहा कि संबंधित अदालत के समक्ष फिल्म के मामले को दोबारा ओपन करने के लिए मेंशन करें. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फिल्म को रिलीज होने दें.

फिल्म उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या पर आधारित है. वकील ने कहा कि फिल्म शुक्रवार (11 जुलाई) को रिलीज हो रही है. फिल्म का ट्रेलर 4 जुलाई को रिलीज हुआ था. वे केवल अभियोजन पक्ष का पक्ष दिखा रहे हैं. जस्टिस सुधांशु धूलिया ने कहा कि संबंधित अदालत के समक्ष फिल्म के मामले को दोबारा से ओपन करने के लिए मेंशन करें. इसे रिलीज होने दें.

दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई

उदयपुर फाइल्स के सर्टिफिकेशन को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की ओर से ASG चेतन शर्मा ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि फिल्म से विवादित सीनों को हटा दिया गया है.

कोर्ट ने फिल्म के प्रोड्यूसर को निर्देश दिया कि वह याचिकाकर्ता जमीयत उलेमा-ए-हिंद की ओर से पेश हुए सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल को फिल्म दिखाएं, जो कल इस पर कोर्ट में अपनी प्रतिक्रिया देंगे कि फिल्म से विवादित सीन हटे या नहीं.

आपको बता दें कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने जून 2022 में कन्हैया लाल की हत्या को दर्शाने वाली फिल्म उदयपुर फाइल्स की रिलीज के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है. जमीयत का दावा है कि नूपुर शर्मा के बयान 11 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्म में मौजूद हैं और इससे सांप्रदायिक विद्वेष पैदा हो सकता है. कन्हैया लाल की मोहम्मद रियाज अटारी और गौस मोहम्मद ने गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी थी.

फिल्म के डायरेक्टर ने क्या कहा?

फिल्म के डायरेक्टर भारत एस श्रीनेत ने कहा कि एक सीक्वेंस पैगम्बर मोहम्मद के ऊपर है लेकिन उसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर 130 कट्स लगाए हैं और दो महीने का समय लेने के बाद इसे A सर्टिफ़िकेट के साथ पास किया है. कन्हैयालाल साहु की हत्या क्यों और कैसे हुई. इस तरह के लोगों की क्या मानसिकता होती है ये पूरे देश को जानना ही चाहिए. जिन्हें आपत्ति है वो एक बार इस फिल्म को जरूर देखें. उनकी गलतफहमी दूर हो जाएगी.

Related Articles

Back to top button