ब्रेकिंग
Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में... Supreme Court on Kerala Elephant: केरल के सबसे ऊंचे हाथी 'रमन' की कस्टडी पर SC का बड़ा आदेश; व्यावसा... Faridabad News: खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा 50 हजार का जुर्माना; नगर निगम फरीदाबाद का बड़ा एक्शन Rajasamand News: प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान बड़ा हादसा; कुंड में डूबने से युवक की मौत, मंगेतर के सा... Vaibhav Sooryavanshi Batting: अफगानिस्तान ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का तूफान; 200 की स्ट्राइक रेट से... Welcome to the Jungle Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर खर्च हुए 1.5 करोड़; जानें क्यो... Mahendra Makhijani Arrested: अमेरिका में भारतीय मूल के महेंद्र माखीजानी 955 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी क... Ethanol Blending News: पेट्रोल होगा सस्ता! E22-E30 फ्यूल पर सरकार ने खत्म की एक्साइज ड्यूटी, जानें क... WhatsApp Support Ending: जल्द इन पुराने iPhone और Android फोन पर बंद हो जाएगा WhatsApp; जानें क्या ह... Parama Ekadashi 2026: आज है परमा एकादशी; भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लगाएं इन खास चीजों का भ...
खेल

70 सालों से जो टेस्ट क्रिकेट में नहीं हुआ, वो लॉर्ड्स पर दिखा, टीम इंडिया ने पहली बार किया ये कारनामा

70 साल कम नहीं होते. मगर लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया ने जो करके दिखाया है, उसे देखने के लिए इतना ही लंबा समय इंतजार करना पड़ा है. ऐसा करने के लिए टीम इंडिया के गेंदबाजों को खास तौर पर दाद देनी होगी. टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने पहली बार ऐसा करके दिखाया है. अब सवाल है कि भारतीय टीम ने ऐसा किया क्या, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 70 सालों बाद दिखा है. उसका ताल्लुक लॉर्ड्स टेस्ट में क्लीन बोल्ड हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों से है.

70 साल से जो नहीं हुआ, लॉर्ड्स पर दिखा

लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इंग्लैंड के 20 विकेट तो झटके ही मगर उसमें खास बात ये रही कि उन्होंने 12 विकेट क्लीन बोल्ड कर लिए. टेस्ट क्रिकेट के एक मैच में भारतीय गेंदबाजों ने कभी भी इतने सारे बोल्ड नहीं मारे. मतलब ऐसा करना उनके लिए पहली बार था. अब टीम इंडिया के गेंदबाजों ने जो पहली बार किया, वो टेस्ट क्रिकेट में भी 70 साल बाद दिखा था.

टीम इंडिया ने पहली बार किया ऐसा, 12 बल्लेबाज किए बोल्ड

टेस्ट क्रिकेट के एक मैच में आखिरी बार 12 बल्लेबाज क्लीन बोल्ड साल 1955 में हुए थे. उसके बाद सीधे 70 साल बाद 2025 में ही वो नजारा देखने को मिला है. और ऐसा संभव हो सका है भारतीय गेंदबाजों की बदौलत जिन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट में 12 बोल्ड किए. इन 12 में से 6 क्लीन बोल्ड अकेले जसप्रीत बुमराह ने मारे हैं. वहीं वाशिंगटन सुंदर ने दूसरी पारी में अपने चारों विकेट क्लीन बोल्ड कर लिए. इनके अलावा सिराज और आकाश दीप ने एक-एक बल्लेबाजों को बोल्ड मारा.

136 साल बाद देखने को मिली ये मिसाल

70 साल बाद जो हुआ, वो तो दिखा ही. लॉर्ड्स टेस्ट में ही कुछ ऐसा भी हुआ जो टेस्ट क्रिकेट में 136 साल बाद देखने को मिला है. इसका ताल्लुक टेस्ट की एक इनिंग में मिडिल ऑर्डर और टैलेंडर के क्लीन बोल्ड होने से जुड़ा है. आखिरी बार ऐसा साल 1889 में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच केप टाउन में खेले टेस्ट मैच में हुआ था. लेकिन, अब 2025 में इंग्लैंड और भारत के बीच हुए टेस्ट मैच की एक इनिंग में भी वही चीज देखने को मिली है. लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर और टैलेंडर को लाइन से क्लीन बोल्ड किया है.

Related Articles

Back to top button