ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
विदेश

ईरान का नहीं खत्म हो रहा डर… इजराइल पर भरोसा नहीं, हम कर रहे जंग की तैयारी- रक्षा मंत्री

भले ही ईरान-इजराइल के बीच सीजफायर हो गया है, लेकिन दोनों देशों के बीच जंग नहीं रुकी है. आज भी दोनों देश एक दूसरे खुफिया और मनोवैज्ञानिक युद्ध लड़ रहे हैं. कई जानकार तो ये भी कह रहे हैं कि ये जंग खत्म नहीं हुई है, बल्कि एक बड़ी जंग की तैयारी के लिए रुक गई है. इस टिप्पणी की ईरान के रक्षा मंत्री ने अपने हालिया बयान से पुष्टि कर दी है.

ईरान के रक्षा मंत्री ने कहा कि इस्लामी गणराज्य को इजराइल के साथ मौजूदा युद्ध विराम पर भरोसा नहीं है और उसने नए सिरे से युद्ध की आशंका में कई सैन्य परिदृश्य तैयार कर लिए हैं.

ईरान की सरकारी मीडिया पर जारी बयान के मुताबिक अजीज नसीरजादेह ने सोमवार को तुर्की के रक्षा मंत्री यासर गुलर से फोन पर कहा, “ईरान युद्धविराम पर भरोसा नहीं करता है. इसलिए हमने किसी भी नए दुस्साहस के लिए कई परिदृश्यों की आशंका जताई है.”

“हम वार्ता के विरोध में नहीं”

रक्षा मंत्री ने तुर्की के समकक्ष से ये भी कहा कि हम क्षेत्र में युद्ध और असुरक्षा को बढ़ावा नहीं देना चाहते, लेकिन हम किसी भी आक्रामक कार्रवाई का कड़ा जवाब देने के लिए तैयार हैं, जिससे दुश्मन को खेद होगा.

नसीरजादेह ने हमलों के समय की आलोचना करते हुए कहा, “ईरान पर हमला वार्ता के दौरान हुआ. हमने दुनिया को साबित कर दिया है कि हम बातचीत और समझौते के विरोधी नहीं हैं.”

12 दिनों की लड़ाई

13 जून को इजराइल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर अचानक हवाई हमले कर दिए थे और 12 दिनों तक चले संघर्ष के शुरुआती चरण में कई परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमला हुए. इजराइली हवाई हमलों में सैकड़ों ईरानी नागरिक मारे गए, ईरान के जवाबी हमलों ने भी 27 इजराइलियों की जान ली और कई इमारतों और सैन्य अड्डों को नुकसान पहुंचाया. इजराइली हमलों के बाद, 15 जून को मस्कत में होने वाली ईरान-अमेरिका परमाणु वार्ता रद्द कर दी गई थी.

Related Articles

Back to top button