ब्रेकिंग
Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में... Supreme Court on Kerala Elephant: केरल के सबसे ऊंचे हाथी 'रमन' की कस्टडी पर SC का बड़ा आदेश; व्यावसा... Faridabad News: खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा 50 हजार का जुर्माना; नगर निगम फरीदाबाद का बड़ा एक्शन Rajasamand News: प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान बड़ा हादसा; कुंड में डूबने से युवक की मौत, मंगेतर के सा... Vaibhav Sooryavanshi Batting: अफगानिस्तान ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का तूफान; 200 की स्ट्राइक रेट से... Welcome to the Jungle Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर खर्च हुए 1.5 करोड़; जानें क्यो... Mahendra Makhijani Arrested: अमेरिका में भारतीय मूल के महेंद्र माखीजानी 955 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी क... Ethanol Blending News: पेट्रोल होगा सस्ता! E22-E30 फ्यूल पर सरकार ने खत्म की एक्साइज ड्यूटी, जानें क... WhatsApp Support Ending: जल्द इन पुराने iPhone और Android फोन पर बंद हो जाएगा WhatsApp; जानें क्या ह... Parama Ekadashi 2026: आज है परमा एकादशी; भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लगाएं इन खास चीजों का भ...
विदेश

अल्लाह हू अकबर-फ्लाइट को बम से उड़ा दूंगा… लंदन से उड़े विमान में पैसेंजर का हंगामा, वीडियो हुआ वायरल, स्कॉटलैंड में अरेस्ट

लंदन के ल्यूटन एयरपोर्ट से ग्लासगो जा रही ईजीजेट एयरलाइन की फ्लाइट में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. जिसमें फ्लाइट में मौजूद एक यात्री ने अचानक से हंगामा कर दिया. जिससे हड़चंप मच गया. हंगामा करने वाले यात्री ने जोर से चिल्लाते हुए विमान को बम से उड़ा देने की धमकी दी. उस व्यक्ति ने अमेरिका मुर्दाबाद के नारे लगाए, और ट्रंप मुर्दाबाद के नारे भी लगाए. ऐसा करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ अभी भी जारी है.

जब ये फ्लाइट ग्लासगो एयरपोर्ट पर उतरी तब ट्रंप मुर्दाबाद के नारे लगाने वाले उस व्यक्ति को स्कॉटलैंड से गिरफ्तार कर लिया गया. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वो व्यक्ति चिल्लाते हुए कहता नजर आ रहा है कि मैं विमान को बम से उड़ा दूंगा. इसके अलावा वीडियो में वो अमेरिका मुर्दाबाद, ट्रंप मुर्दाबाद और ‘अल्लाह हू अकबर’बोलता हुआ भी नजर आ रहा है. जिसके बाद फिर फ्लाइट में मौजूद दूसरे यात्री ने उसको पकड़कर गिरा दिया.

एक बड़े टकराव की आशंका टल गई

इसकी उम्र 41 साल की बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार इंटरनेट पर वायरल हुए इस वीडियो की जांच आतंकवाद विरोधी विभाग कर रहा रहै है. ग्लासगो टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं, किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है. यात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया गया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पांच दिन के दौरे पर स्कॉटलैंड गए हुए हैं. ट्रंप के यूरोपीय संघ की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ हुए एक महत्वपूर्ण समझौते के तहत ट्रान्साटलांटिक टैरिफ को लेकर चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया है, जिससे एक बड़े टकराव की आशंका टल गई है. ट्रंप की इस यात्रा का विरोध भी किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button