ब्रेकिंग
Patna Coaching Firing Case: खान सर को मिली अग्रिम जमानत; कोचिंग सेंटर विवाद में कोर्ट का बड़ा फैसला Ram Mandir Donation Row: अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्र; ट्रस्ट के दान-चढ़ावे के विवाद पर बंद कमरे मे... Lucknow Crime News: नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; पुलिस कमिश्नर से मांगा ज... Lucknow Crime News: पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई छात्राओं से दरिंदगी की कोशिश; एनकाउंटर में गिरफ्तार ... Sitamarhi News: सीतामढ़ी में आंधी-बारिश का कहर; झोपड़ी पर गिरा विशाल पेड़, एक ही परिवार के 5 लोगों क... Noida Crime News: लग्जरी लाइफस्टाइल का शौक बन रहा युवाओं की बर्बादी का कारण; 217 युवा अब सलाखों के प... Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी; 11 जून से बारिश और राहत की उम्मीद Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्...
दिल्ली/NCR

दिल्ली: फ्लैट में गर्लफ्रेंड की लाश, लिव-इन पार्टनर फरार…न्यू अशोक नगर में तबस्सुम की मौत बनी पहेली

दिल्ली के न्यू अशोक नगर में एक महिला का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला. मृतका की पहचान तबस्सुम के रूप में हुई है, वो बदरपुर की रहने वाली थी. वह न्यू अशोक नगर में एक युवक से मिलने आई थी. सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

तबस्सुम शादीशुदा थी, लेकिन पिछले कई वर्षों से अपने पति से अलग रह रही थी. तबस्सुम जिस युवक से मिलने आई थी, उसका नाम विशाल गुप्ता है. विशाल न्यू अशोक नगर में किराए के एक फ्लैट में रहता है. बताया जा रहा है कि तबस्सुम विशाल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी और वह उससे मिलने के लिए ही बदरपुर से यहां आई थी.

पंखे पर लटका था शव

पुलिस को जब सूचना मिली तो तत्काल मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा गया, जिसके बाद महिला का शव पंखे से लटका मिला. प्राथमिक जांच में पुलिस को किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन शुरुआती जांच के अनुसार किसी विवाद या झगड़े के बाद आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है.

मृतका की बेटी नाज़िया परवीन, जो असमत अली की पुत्री है, उसने पुलिस को बताया कि उसकी मां पिछले 7-8 सालों से उसके पिता से अलग रह रही थीं. उसके पिता फिलहाल बैंगलोर में रहते हैं. नाज़िया ने यह भी खुलासा किया कि उसकी मां का विशाल गुप्ता से रिश्ता था.

लिव इन पार्टनर दो दिन से फरार

वहीं, विशाल गुप्ता दो दिन से फरार है और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है. पुलिस उसे तलाश कर रही है. फिलहाल शव को एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है और मृतका के परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अब इस बात की तहकीकात की जा रही है कि यह मामला आत्महत्या का है या महिला के मौत की वजह कुछ और है.

Related Articles

Back to top button