ब्रेकिंग
Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार... Bengal Madrasa News: पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर एक्शन की तैयारी, सुवेंदु सरकार जल्द जारी करेगी ... मौसम पूर्वानुमान: बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र, दिल्ली-राजस्थान सहित इन राज्यों में तेज आंधी ... NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां
बिहार

न बैंड-बाजा, न ही लग्जरी कार… नाव पर आए बाराती, नाव पर ही विदा हुई दुल्हन; बिहार में बाढ़ के बीच हुई अनोखी शादी

बिहार के भागलपुर जिले में अनोखी शादी हुई है, जहां न बैंड-बाजा बजा, न मोटर गाड़ी पर बारात आई और न ही डीजे की धुन पर बाराती नाचते दिखे. ऐसा इसलिए क्योंकि वह इलाका बाढ़ के पानी में जलमग्न था. नाव से ही दूल्हे राजा बारात लेकर आए और उसी नाव से दुल्हनिया को विदा कर वापस ले गए. चेहरे पर थोड़ी मुस्कान जरूर थी, लेकिन सारे शौक और अरमानों पर पानी फिर गया था. अब यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

भागलपुर में एक दूल्हा लग्जरी कार की जगह नाव पर अपनी बारात लेकर निकला. यह पूरा दृश्य जिले के पीरपैंती प्रखंड के बाखरपुर गांव का है. यहां 2 सप्ताह पहले से गंगा नदी में आई बाढ़ के पानी से बाखरपुर पंचायत पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है. ऐसे में इस गांव के देवमुनी कुमार सजधज कर दूल्हा बने तो उन्हें 35 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए नाव की सवारी करनी पड़ी. दरअसल, बिहार और नेपाल में हो रही बारिश के बाद प्रदेश की नदियां उफान पर हैं.

नाव में बैठकर निकली बारात

गंगा और कोसी नदी कुछ स्थानों पर खतरे के निशान से उपर बह रही है. कई जिलों के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है. इस बीच भागलपुर में देवमुनी कुमार की बारात लग्जरी कार की जगह नाव में बैठकर निकली.लड़के के पिता रामदेव मंडल ने बताया की शादी की तिथि एक महीने पहले निर्धारित कर ली गई थी. इसी बीच गंगा नदी में भीषण बाढ़ आ गई. बाखरपुर गांव भी बाढ़ के पानी से चारों तरफ से घिर गया.

25 से 30 लोग हुए शामिल

गांव से निकलने का रास्ता नहीं बचा तो कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड के कटाकोष गांव के रहने वाले रामचंद्र चौधरी के यहां बारात नाव से गई और शादी कर दुल्हन को लेकर नाव से ही वापस लाया गया. दूल्हे राजा देवमुनी कुमार ने बताया की गंगा नदी में बाढ़ आने के कारण लड़की के घर जाने के लिए कोई और रास्ता नहीं बचा था. ऐसे में नाव पर बारात को ले जाना पड़ रहा था. उन्होंने बताया कि बारात में केवल 25 से 30 लोग ही शामिल हुए थे.

रास्ते में हुई बारिश

दूल्हे ने बताया कि वे घर से सज-धज कर बारात लेकर कुछ दूर तो स्कॉर्पियो से गए. इसके बाद वहां से पैदल गंगा किनारे गए और फिर वहां से नाव में बैठकर बारातियों के साथ लड़की के घर कटिहार पहुंचे. घर से जब निकले तो आसमान साफ था, लेकिन जब नाव पर सवार हुए तो बारिश होने लगी. झमाझम बारिश के साथ भीगते हुए लड़की के घर बारात लेकर पहुंचे. दुल्हे ने बताया कि अगर बाढ़ नहीं आई होती तो हम सड़क मार्ग से बारात लेकर पहुंचते.

बिना बैंड बाजा के निकली बारात

उन्होंने बताया कि 8 घंटे तक नाव की सवारी करनी पड़ी. लड़की का घर जाने के लिए सीधा रास्ता 35 किलोमीटर का है. हालांकि, गंगा नदी से होकर गए जिस कारण अधिक समय लगा. इस दौरान ना कोई बैंड था ना कोई बाजा कोई ताम-झाम नहीं हुआ. मेरा शौक धरा का धरा रह गया. दिल में कसक रह गई. शादी धूमधाम से करनी थी, लेकिन बाढ़ के कारण नहीं हो पाई. नाव से ही ससुराल में मिला सारा सामान पलंग, तकिया, गद्दा, कुर्सी-टेबल, गोदरेज आदि लेकर अपने घर पहुंचा.

Related Articles

Back to top button