ब्रेकिंग
Twisha Sharma Case: 'थाने के पास घर, फिर भी पुलिस को क्यों नहीं बताया?' ट्विशा के भाई का बड़ा आरोप; ... Indore Honeytrap Case: इंदौर में शराब कारोबारी से ₹1 करोड़ की वसूली; 2019 कांड की मास्टरमाइंड श्वेता... UP Weather Update: यूपी के बांदा में पारा 48.2°C पार, टूटा रिकॉर्ड; मौसम विभाग ने जारी किया लू का 'र... NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ...
दिल्ली/NCR

वीकेंड पर दिल्ली में होगी भयंकर बारिश, जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में आज यानी बुधवार को दिन भर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है. इसके साथ ही एनसीआर के इलाकों में भी हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने का अनुमान है. बीते मंगलवार को दिल्ली और एनसीआर में भारी बारिश देखने को मिला था. जिसके चलते दिल्ली और एनसीआर के लोगों को उमस भरी गर्मी और धूप से राहत मिली.

मंगलवार को हुई लगातार बारिश के चलते दिल्ली के न्यूनतम तापमान में भी एक से लेकर दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो बीते दिन से कम है. इसके साथ ही आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है

आज के मौसम का मिजाज

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश का अनुमान जताया है. इसके साथ ही आने वाले एक से दो दिनों तक हल्की बारिश का अनुमान है. आने वाले दिनों में दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. हालांकि आने वाले 5-6 दिनों के लिए मौसम विभाग ने अभी तक किसी भी प्रकार को कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. दिनभर बादल और हल्की फुल्की बारिश की वजह से 30 जुलाई को तेज धूप और गर्मी से राहत रहेगी.

बारिश के चलते AQI में सुधार

लगातार हो रही बारिश के चलते दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक भी बेहतर हुआ. सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 61 दर्ज किया गया है जो संतोषजनक श्रेणी में आता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

Related Articles

Back to top button