ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...
विदेश

नींद में पड़ा खलल तो लिया ऐेसे बदला, कई कंपनियों को देना पड़ा मोटा मुआवजा

न्यूयॉर्कः सुबह के वक्त सोते हुए अक्सर आसपास की आवाजों जैसे अलार्म, सड़कों पर चल रही गाड़ियों, बच्चों के रोने या बर्तनों की आवाज के अलावा पड़ोस में चल कंस्ट्रक्शन साइट पर कर्मचारियों के शोर से नींद में खलल पड़ना सामान्य बात है लेकिन एक शख्स ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार न्यूयॉर्क के रहने वाले माइक एडिसन की प्रतिदिन शोर के कारण नींद खुल जाती थी। जिसके बाद उन्होंने इस शोर को रोकने के लिए जिम्मेदार लोगों से बातचीत की और शहर के जरुरी नंबर पर फोन भी किया।

इसके अलावा एडिसन ने पुलिस और शहर की अन्य एजेंसियों को लेटर भी लिखा लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जब किसी भी तरह की कोई सुनवाई नहीं हुई तो एडिसन ने अकेले ही इस शोर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और कई कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया और वह कामयाब भी रहे। बता दें कि एडिसन के पास किसी भी तरह की कानूनी प्रशिक्षण नहीं है। फिर भी उन्होंने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी, रियल एस्टेट डेवलपर और रीट एड ड्रगस्टोर चेन पर मुकद्दमा किया है। एडिसन ने दावा किया है कि ये कंपनियां अपने कर्मचारियों द्वारा शोर करने से रोकने पर असफल रही हैं।

इसके बाद केवल शोर ही कम नहीं हुआ बल्कि समझौते के तौर पर हजारों डॉलर का भुगतान भी किया गया। 70 साल के एडिसन अभी वो क्वींस में अप्रवासियों को अंग्रेजी सिखाते हैं। openTheBooks.com एक गैर-लाभकारी प्रहरी समूह और न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा शहर के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल 311 ध्वनि प्रदूषण की शिकायतें दर्ज की गई है। वहीं साल 2014 में ये शिकायतें 338000 से 29 प्रतिशत बढकर लगभग 438000 हो गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button