Breaking
चंबल नदी में नहाने गए सात दोस्तों में से दो डूबे एक का शव मिला 30 से ज्यादा तत्वों से बना है आपका मोबाइल 3 धातुएं तो बेहद दुर्लभ जानें कैसे है धरती को खतरा साहित्य रचना को अविरल बहने प्रेरित करती हैं मेरी मां कुरुक्षेत्र में किसानों पर लाठीचार्ज का मुद्दा गरमाया धरना प्रदर्शन जारी राष्ट्रपति ने दी अनुमति हुक्का बार के संचालन पर प्रतिबंध के लिए अधिनियम में होगा संशोधन तीन बच्चों की मां ने कीटनाशक पी लिया उपचार के दौरान हुई मौत काली पट्टी बांधकर उतरी भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीम उड़ीसा ट्रेन हादसे पर जताया शोक इस पौधे को करियर के लिए माना जाता है लकी तनाव मुक्त होता है जीवन जमीन विवाद में मारपीट और गोलीकांड के आरोपित के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकराईएक की मौत

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश में बढ़ती समस्याओं से बसपा मुखिया मायावती चिंतित, योगी आदित्यनाथ सरकार को चेताया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीट पर प्रत्याशी उतारने की प्रक्रिया में दो सूची जारी कर चुकीं बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के काम पर लगातार उंगली उठाती रहती हैं। बीते लोकसभा चुनाव के बाद से इंटरनेट मीडिया के साथ माइक्रो ब्लागिंग साइट पर बेहद सक्रिय मायावती ने सोमवार को भी दो ट्वीट से योगी आदित्यनाथ सरकार को आईना दिखाने के साथ अपनी सरकार के काम-काज का बखान भी किया है।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा है कि उत्तर प्रदेश कर कानून-व्यवस्था बदतर स्थिति में है। इसके साथ ही यहां पर भय, भ्रष्टाचार, भेदभाव व जान-माल-मजहब की असुरक्षा अर्थात उत्तर प्रदेश की बदतर कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी व लाखों पलायन आदि विशाल आबादी वाले इस राज्य की सबसे बड़ी समस्याएं हैं। मायावती ने कहा कि यह सभी समयस्याएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। इससे लोगों में कुंठा पैदा हो रही है। समाज के साथ प्रदेश का पिछड़ता बेहद दुखद है।

jagran

मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकाल में लगभग ढाई लाख गरीब परिवारों को बुनियादी सुविधाएं-युक्त आवास उपलब्ध कराया गया था। इसके साथ ही करीब 15-20 लाख मकानों को देने की तैयारी चल रही थी, किन्तु सरकार बदलने के कारण यह कार्य अधूरा रह गया। अब भाजपा की सरकार ने उसको भुनाया है। भाजपा ने अपना क्या किया है, यह तो सोचने वाली ही बात है।

मायावती ने इससे पहले कहा था कि शायद पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को यह मालूम नहीं है कि गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ जी का मठ किसी बड़े बंगले से कम नहीं है। वहां पर वह अधिकांश निवास करते हैं। यदि इस बारे में भी वह बता देते तो बेहतर होता। इसके साथ ही यह भी बेेहतर होता यदि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी सरकार की तारीफ के साथ-साथ बीएसपी सरकार के जनहित से जुड़े कार्योंं का भी कुछ उल्लेख कर देते। इन्हें मालूम होना चाहिए कि गरीबों को मकान व भूमिहीनों को जमीन देने के मामले में बीएसपी सरकार का रिकार्ड बेहतरीन रहा है। बीएसपी सरकार ने मान्यवर श्री कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना के तहत केवल दो चरण में ही डेढ़ लाख से अधिक पक्के मकान दिए गए तथा सर्वजन हिताय गरीब आवास मालिकाना हक योजना के तहत काफी परिवारों को लाभ मिला। इसके साथ ही लाखों भूमिहीन परिवारों को भी भूमि दी गई। इसका भी उल्लेख जरूरी हो जाता है।

चंबल नदी में नहाने गए सात दोस्तों में से दो डूबे एक का शव मिला     |     30 से ज्यादा तत्वों से बना है आपका मोबाइल 3 धातुएं तो बेहद दुर्लभ जानें कैसे है धरती को खतरा     |     साहित्य रचना को अविरल बहने प्रेरित करती हैं मेरी मां     |     कुरुक्षेत्र में किसानों पर लाठीचार्ज का मुद्दा गरमाया धरना प्रदर्शन जारी     |     राष्ट्रपति ने दी अनुमति हुक्का बार के संचालन पर प्रतिबंध के लिए अधिनियम में होगा संशोधन     |     तीन बच्चों की मां ने कीटनाशक पी लिया उपचार के दौरान हुई मौत     |     काली पट्टी बांधकर उतरी भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीम उड़ीसा ट्रेन हादसे पर जताया शोक     |     इस पौधे को करियर के लिए माना जाता है लकी तनाव मुक्त होता है जीवन     |     जमीन विवाद में मारपीट और गोलीकांड के आरोपित के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर     |     तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकराईएक की मौत     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201