ब्रेकिंग
Ludhiana News: जनगणना ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज; नगर निगम ने वेतन रोकने की सिफ... Sonipat Encounter: सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शूटर गिरफ्तार; हिस्ट्रीशीटर नीरज कातिया हत्या... Yamunanagar Toll Plaza: यमुनानगर में ग्रामीणों ने किया टोल प्लाजा जाम; स्थानीय लोगों के लिए की टोल फ... Kurukshetra Horrific Crime: कुरुक्षेत्र के पास मां ने 21 महीने की मासूम बेटी के पेट में चाकू घोंपकर ... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के शरीफगढ़ में नेपाल की महिला ने की खुदकुशी; प्रेम प्रसंग और अकेलेपन क... Sonipat Crime News: सोनीपत में फैक्ट्री से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या; बाइक सवार 2 हमलावर फ... Narnaul Police Encounter: नारनौल में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया पारदी गुलेल गैंग; कांग्रेस प्रदेशाध्यक... Haryana Farmers News: हरियाणा में 25 मई से शुरू होगी सूरजमुखी की सरकारी खरीद; निर्धारित समय से एक हफ... Palwal Murder Case: पलवल में बच्चों के विवाद में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या; 20 नामजद आरोपियों पर FI... Gurugram Mandi Murder: गुरुग्राम की खांडसा मंडी में गाड़ी लगाने के विवाद में फ्रूट व्यापारी की हत्या...
मध्यप्रदेश

MP में रिटायर्ड शिक्षिका की हत्या! बाई और बेटी ने किया था भयानक षड्यंत्र

रतलाम: शहर में भय और आक्रोश का माहौल, जब रिटायर्ड शिक्षिका सरला धनेटवाल की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 48 घंटे में आरोपी सागर मीणा को घेर लिया। पकड़ने के दौरान आरोपी ने टीआई अनुराग यादव की पिस्टल छीनने का प्रयास किया, जिसके बाद औद्योगिक थाना टीआई सत्येंद्र रघुवंशी ने आरोपी के पैर में गोली मारकर शॉर्ट एनकाउंटर किया।

कौन हैं आरोपी और षड्यंत्र में कौन शामिल?

आरोपी: सागर मीणा, 38 वर्ष, निवासी नागदा जंक्शन, पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज।

आरोपी पिछले चार दिनों से शिक्षिका के घर में घुसने की फिराक में था।

वारदात के पीछे थी लीला डामोर (काम वाली बाई) और उसकी बेटी मोना। दोनों ने सागर को घर में पैसों और गहनों की जानकारी दी और हत्या-चोरी का षड्यंत्र रचा।

मोना का सागर से करीबी रिश्ता भी सामने आया।

हत्या की भयावह कहानी:

सोमवार तड़के आरोपी ने छत के जरिए घर में घुसा और वॉशरूम के पास घात लगाकर बैठ गया।

जैसे ही शिक्षिका किचन से निकलीं, पीछे से हमला कर उनका गला रेत दिया।

शिक्षिका घर में अकेली रहती थीं, पति का निधन 25 वर्ष पहले हो चुका था और कोई संतान नहीं थी।

 पुलिस की कार्रवाई:

एसपी अमित कुमार के निर्देश पर बनी एसआईटी ने आरोपी को रावटी क्षेत्र में घेरा और गिरफ्तार किया। शॉर्ट एनकाउंटर में टीआई यादव और आरोपी दोनों मेडिकल कॉलेज में भर्ती।

अब लीला और मोना के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई जारी।

Related Articles

Back to top button