ब्रेकिंग
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
देश

गृह मंत्रालय का ‘विपक्ष’ को जवाब: राहुल गांधी के तीखे सवाल पर नित्यानंद राय ने दिया आंकड़ों सहित स्पष्टीकरण

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जनसंख्या गणना को लेकर किए सवाल का केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लोकसभा में जवाब दियागृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में सवाल के लिखित जवाब में जनगणना-2027 से जुड़ी तैयारियों और प्रक्रियाओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जनगणना नियम-1990 के नियम-6 के अनुसार जनगणना से संबंधित प्रश्नावली/शेड्यूल केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित किए जाते हैं.

गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि महानिबंधक एवं जनगणना आयुक्त का कार्यालय फिलहाल आगामी जनगणना के लिए प्रश्नावली को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैमंत्री ने बताया कि जनगणना कार्य के दौरान प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को अक्सर एन्यूमरेटर (गणनाकर्मी) के रूप में नियुक्त किया जाता है. जनगणना 2027 की समयसीमा भी पहले की जनगणनाओं में अपनाई गई प्रक्रिया के अनुरूप ही रखी गई है.

जाति-आधारित गणना फैसले के अनुसार होगी

उन्होंने कहा कि जनगणना में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) की गणना संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 और संविधान (अनुसूचित जनजातिआदेश, 1950 (समय-समय पर संशोधितमें अधिसूचित सूचियों के अनुसार ही की जाती है. जनगणना 2027 में जाति-आधारित गणना कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स के 30 अप्रैल 2025 के फैसले के अनुसार की जाएगी.

अप्रैल और सितंबर के बीच पहले चरण की जनगणना

नित्यामंद राय ने बताया कि अंतिम रूप दिए जाने के बाद जनगणना से जुड़े सवाल अधिसूचित किए जाएंगे. गृह राज्य मंत्री ने यह भी साफ किया कि जनगणना अधिनियम-1948 की धारा 8(2) के तहत हर उत्तरदाता को पूछे गए सवाल का जवाब अपने सर्वोत्तम ज्ञान और विश्वास के अनुसार देना आवश्यक हैजनगणना दो चरणों में की जाएगी. पहले चरण की जनगणना अप्रैल और सितंबर 2026 के बीच होगी. जबकि दूसरे चरण की फरवरी 2027 में होगी.

150 साल से भी ज्यादा पुराना जनगणना का इतिहास

मंत्री ने कहा कि जनगणना का इतिहास 150 साल से भी ज्यादा पुराना हैहर जनगणना में पिछली जनगणनाओं के अनुभवों का ध्यान रखा जाता है. एक अलग सवाल के लिखित जवाब में उन्होंने कहा कि 2027 की जनगणना डिजिटल माध्यम से की जाएगीइसमें मोबाइल ऐप से डेटा कलेक्ट किया जाएगाइतना ही नहीं जनगणना के लिए ऑनलाइन व्यवस्था भी होगी.

Related Articles

Back to top button