ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
हिमाचल प्रदेश

हिमालय की चोटियों को निहारने का सपना होगा पूरा: 14 जनवरी से शुरू हो रही हैं उड़ानें, पर्यटकों के लिए ‘हेली-टूरिज्म’ का तोहफा

हिमाचल प्रदेश में हवाई संपर्क को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार की तरफ से एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है. केंद्र सरकार की ‘क्षेत्रीय संपर्क योजना’ उड़ान के तहत हेरिटेज एविएशन 14 जनवरी से शिमला के संजौली से भुंतर (कुल्लू) और रिकांगपिओ के बीच नियमित हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू करने जा रही है. इससे दूरदराज वाले इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी. साथ ही पर्यटक हिमालय की चोटियां निहार सकेंगे.

गुरुवार को शिमला से रिकांगपिओ के बीच की ट्रायल उड़ान सफल रही. हेरिटेज एविएशन के संस्थापक और सीईओ रोहित माथुर ने बताया कि शिमला-भुंतर रूट पर प्रतिदिन दो उड़ानें चलेंगी, जिनका टिकट किराया प्रति यात्री 3,500 रुपये रहेगा, जबकि शिमला-रिकांगपिओ रूट पर प्रारंभ में रोज एक उड़ान संचालित होगी, जिसका किराया 4,000 रुपये तय किया गया है. दोनों रूट पर ट्रायल लैंडिंग सफल रही है.

छह सीटर हेलीकॉप्टर

इस दौरान राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा भी की गई. रोहित माथुर ने कहा कि हेरिटेज एविएशन वर्तमान में उत्तराखंड में उड़ान योजना के तहत प्रतिदिन 11 शहरों और कस्बों को जोड़ रही है. हिमाचल सरकार ने इन सेवाओं को शुरू करने के लिए पूरी सहायता करने का वादा किया है. शिमला-भुंतर और शिमला-रिकांगपिओ रूट पर छह सीटर एयरबस H-125 हेलीकॉप्टर का संचालन किया जाएगा.

मिनटों में पूरा होगा सफर

जानकारी के मुताबिक, हिमाचल में यह हेरिटेज एविएशन कंपनी की पहली दैनिक हेलीकॉप्टर सेवा होगी, जो पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को समय की बचत के साथ सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प देगी. हेलीकॉप्टर सेवा से शहरों से गांवों की दूरी कम हो जाएगी. घंटों का सफर महज कुछ मिनटों में ही पूरा हो जाएगा. बता दें कि हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल पहुंचते हैं. हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से सबसे ज्यादा फायदा पर्यटन क्षेत्र को भी होगा. इससे न सिर्फ सरकार का रेवेन्यू बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय व्यापारियों को भी बढ़ावा मिलेगा.

Related Articles

Back to top button