ब्रेकिंग
क्या फिर जाएगी सांसदी? राहुल गांधी की कल सुलतानपुर कोर्ट में बड़ी पेशी; अमित शाह मानहानि केस में आ स... Sanjay Singh on Kashi: FIR दर्ज होने पर बिफरे AAP सांसद संजय सिंह, बोले- काशी के मंदिरों को तोड़ने व... बर्दवान में संग्राम! SIR हियरिंग के दौरान मजिस्ट्रेट ऑफिस में भिड़े TMC और BJP कार्यकर्ता, इलाके में... Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में युवराज की मौत से मातम, पिता का छलका दर्द- 'मेरा इकलौता बेटा तड़... PM Modi in Singur: '15 साल का जंगलराज बदलना है', सिंगूर से पीएम मोदी का ममता सरकार पर बड़ा हमला, विक... Karur Stampede Case: अभिनेता विजय से कल फिर पूछताछ करेगी CBI, जानें 41 लोगों की जान लेने वाले हादसे ... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मौत को मात देने वाला स्टंट! बागपत के युवक ने बाइक पर किया जानलेवा कारनामा, ... Srinagar Police Action: श्रीनगर पुलिस का बड़ा एक्शन, मोस्ट वांटेड ड्रग तस्कर को दबोचा; नशा मुक्त कश्... संगम तट पर 'संग्राम'! धरने पर बैठे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद; बोले- जब तक नहीं मिलेगा प्रोटोकॉल, ... Iran Protest Update: ईरान में हिंसक प्रदर्शनों के दौरान 5000+ लोगों की मौत, खामेनेई सरकार ने आधिकारि...
खेल

वडोदरा का नया लैंडमार्क: 215 करोड़ की लागत, 30 हजार क्षमता; IND vs NZ सीरीज से पहले स्टेडियम की हर डिटेल

टीम इंडिया साल 2026 की पहली सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने वाली है. 11 जनवरी से दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैच खेले जाएंगे. इसके बाद दोनों टीमों का आमना-सामना 5 मैचों की टी20 सीरीज में होगा. इस वनडे सीरीज का पहला मैच काफी खास रहने वाला है. ये मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर ये पहला पुरुष इंटरनेशनल मैच होगा. जिसे बारोडा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (BCA Stadiumया वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है.

कोटांबी स्टेडियम में टीम इंडिया का पहला मैच

कोटांबी स्टेडियम, गुजरात के वडोदरा शहर के बाहरी इलाके कोटांबी में स्थित एक आधुनिक इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम है. यह स्टेडियम भारत में क्रिकेट के नए केंद्रों में से एक बन चुका है और दिसंबर 2024 में इसका उद्घाटन हुआ था. 22 दिसंबर 2024 को भारत और वेस्टइंडीज महिला टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ इस मैदान पर इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत हुई थी. अब रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी इस मैदान पर खेलने के लिए तैयार हैं.

कोटांबी स्टेडियम की क्षमता

कोटांबी स्टेडियम अपनी अत्याधुनिक सुविधाओं की वजह से भी चर्चा में है. इस स्टेडियम की क्षमता 30,000 से ज्यादा फैंस की है. वहीं, 35 लग्जरी कॉरपोरेट बॉक्स भी हैं. स्टेडियम का आधुनिक डिजाइन मैच देखने के अनुभव को यादगार बनाने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें फैंस के लिए पर्याप्त बैठने की जगह और बेहतरीन सुविधाएं हैं. वहीं, टीमों के लिए 2 बड़े ड्रेसिंग रूम भी हैं. इसके साथ-साथ स्टेडियम का बाहरी डिजाइन भी काफी आकर्षक है, जिसमें लकड़ी जैसा फिनिश दिया गया है. ये स्टेडियम वडोदरा रेलवे स्टेशन से लगभग 22 किमी दूर, हरोद-हलोल-वडोदरा हाईवे के पास स्थित है, जहां आसानी से पहुंचा जा सकता है.

कोटांबी स्टेडियम की खासियत

  • रेत आधारित आउटफील्ड – बारिश के बाद जल्दी शुरू होगा मैच.
  • लाल मिट्टी और काली मिट्टी से तैयार किए गए पिच.
  • जकूजीआइस बाथओलंपिक आकार का स्विमिंग पूल.
  • खिलाड़ियों के रिहैब और रिकवरी के लिए फिजियो रूम.
  • खिलाड़ियों को फिट रखने के लिए जिम.
  • टर्फसीमेंट और एस्ट्रोटर्फ विकेट के साथ बड़ा प्रैक्टिस एरिया.
  • खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के लिए एक इनडोर नेट सुविधा.
  • लाइव टेलीकास्ट सेटअप के लिए बड़ा ब्रॉडकास्ट कंट्रोल रूम.
  • शानदार कमेंट्री के लिए मीडिया टॉवर के टॉप पर कमेंट्री बॉक्स.

कितने करोड़ में तैयार हुआ ये स्टेडियम?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टेडियम का निर्माण लगभग 200 से 215 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है. जनवरी 2015 में गुजरात सरकार और बारोडा क्रिकेट एसोसिएशन के बीच एमओयू साइन हुआ था, जिसमें 29 एकड़ भूमि पर विकास के लिए 200 करोड़ रुपए का अनुमान था. बाद में कुछ रिपोर्ट्स में कुल लागत 215 करोड़ रुपए बताई गई, जिसमें अतिरिक्त खर्च जैसे नर्मदा प्रोजेक्ट से पानी की पाइपलाइन और अप्रोच रोड के लिए अतिरिक्त राशि शामिल है. यह स्टेडियम वडोदरा की क्रिकेट परंपरा को नई ऊंचाई देता है, जहां पहले मोतीबाग ग्राउंड अहम था. अब कोटांबी स्टेडियम शहर के क्रिकेट फैंस के लिए एक नया और आधुनिक ठिकाना बन चुका है. इस बार महिला प्रीमियर लीग के मैच भी इस मैदान पर खेले जाएंगे, जिसमें फाइनल मुकाबला भी शामिल है.

Related Articles

Back to top button