ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
दिल्ली/NCR

राजनीति इतनी टुच्ची नहीं होनी चाहिए”: आतिशी के फर्जी वीडियो पर बिफरे सिसोदिया, विपक्ष को दी जेल भेजने की चेतावनी

पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के मामले में दिल्ली से लेकर पंजाब तक राजनीति गरमाई हुई है. इस पूरे मामले को लेकर आप की बीजेपी, कांग्रेस और अकाली दल से ठनी पड़ी है. इसी बीच आप नेता मनीष सिसोदिया ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बीजेपी, कांग्रेस और अकाली दल के नेताओं पर बड़ा हमला बोला है. आप नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक्स पर लिखा, ‘जो नेता अपनी टुच्ची राजनीति के लिए फर्जी वीडियो चलाते हैं और गुरुओं का अपमान करने से भी नहीं झिझकते उनको जेल में ही होना चाहिए.

’मनीष सिसोदिया आगे लिखा, ‘दिल्ली विधानसभा में @AtishiAAP के वीडियो को काट छांटकर, उसमें जबरदस्ती गुरुओं का नाम जोड़ने वाले नेताओं के खिलाफ लोगों का यह गुस्सा जायज है. पंजाब में अकाली दल के सुखबीर बादल से लेकर कांग्रेस के सुखपाल खैरा तक, परगट सिंह से लेकर बीजेपी के अश्विनी शर्मा तक, सबने गुरुओं के अपमान करने वाले उस वीडियो को शेयर करते हुए आतिशी पर निशाना साधा है. इस वीडियो को दिल्ली के BJP के एक मंत्री ने पोस्ट किया था. और अब जब सच सामने आ गया तो झूठ फैलाने और गुरुओं का अपमान करने के आरोप में इन सबको जेल में डाल देना चाहिए.’

पंजाब पुलिस के तीन IPS अधिकारियों को नोटिस

वहीं इसी मामले में एफआईआर करने पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने पंजाब पुलिस के तीन IPS अधिकारियों को नोटिस जारी किया है. इन अधिकारियों से 48 घंटे के भीतर अपना जवाब देने को कहा गया है. नोटिस पंजाब के डीजीपी, साइबर क्राइम से जुड़े विशेष डीजीपी और जालंधर पुलिस कमिश्नर को भेजा गया है. इस मामले में जवाब के साथ-साथ मामले से संबंधित दस्तावेज और फॉरेंसिक रिपोर्ट भी मांगी गई है. बताया जा रहा है कि जालंधर पुलिस के दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा और कुछ अन्य भाजपा विधायकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद ये नोटिस जारी किए गए हैं.

क्या है पूरा मामला

दिल्ली विधानसभा में पिछले सप्ताह सेशन चल रहा था. सदन में नवंबर 2025 में गुरु तेग बहादुर की 350वें शहादत दिवस से जुड़े एक कार्यक्रम को लेकर बहस हो गई थी और उसी दौरान आतिशी ने भी इस पर अपना पक्ष रखा था. इस पर बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष की नेता आतिशी ने विधानसभा में प्रदूषण की चर्चा की मांग करते हुए सिख गुरु के लिए आपत्तिजनक बात कही.

बताया जाता है कि बीजेपी मंत्री कपिल मिश्रा ने आतिशी के एक वीडियो एक्स पर पोस्ट कर दी. बवाल होने पर पंजाब पुलिस ने वीडियो की जांच कराई तो ये फर्जी निकली. जिसके बाद जालंधर पुलिस ने कपिल मिश्रा समेत कांग्रेस और अकाली दल के कुछ नेताओं के साथ फेक वीडियो फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया.

Related Articles

Back to top button