ब्रेकिंग
क्या फिर जाएगी सांसदी? राहुल गांधी की कल सुलतानपुर कोर्ट में बड़ी पेशी; अमित शाह मानहानि केस में आ स... Sanjay Singh on Kashi: FIR दर्ज होने पर बिफरे AAP सांसद संजय सिंह, बोले- काशी के मंदिरों को तोड़ने व... बर्दवान में संग्राम! SIR हियरिंग के दौरान मजिस्ट्रेट ऑफिस में भिड़े TMC और BJP कार्यकर्ता, इलाके में... Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में युवराज की मौत से मातम, पिता का छलका दर्द- 'मेरा इकलौता बेटा तड़... PM Modi in Singur: '15 साल का जंगलराज बदलना है', सिंगूर से पीएम मोदी का ममता सरकार पर बड़ा हमला, विक... Karur Stampede Case: अभिनेता विजय से कल फिर पूछताछ करेगी CBI, जानें 41 लोगों की जान लेने वाले हादसे ... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मौत को मात देने वाला स्टंट! बागपत के युवक ने बाइक पर किया जानलेवा कारनामा, ... Srinagar Police Action: श्रीनगर पुलिस का बड़ा एक्शन, मोस्ट वांटेड ड्रग तस्कर को दबोचा; नशा मुक्त कश्... संगम तट पर 'संग्राम'! धरने पर बैठे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद; बोले- जब तक नहीं मिलेगा प्रोटोकॉल, ... Iran Protest Update: ईरान में हिंसक प्रदर्शनों के दौरान 5000+ लोगों की मौत, खामेनेई सरकार ने आधिकारि...
दिल्ली/NCR

MCD में हाई-वोल्टेज ड्रामा: पार्षदों ने खुद को बताया ‘भेड़-बकरी’, राजा इकबाल के बयान पर AAP का सड़क पर संग्राम

दिल्ली नगर निगम के मेयर राजा इकबाल सिंह की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आम आदमी पार्टी ने नाराजगी जाहिर है. शनिवार (10 जनवरी) को AAP के पार्षद MCD मुख्यालय पहुंचे. खास बात ये है कि इस दौरान पार्षद अपने साथ भेड़ और बकरियों को साथ लेकर पहुंचे थे. यहां AAP पार्षदों ने राजा इकबाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उनका इस्तीफे की मांग की.

दरअसल शुक्रवार को हुई MCD सदन की बैठक में बीजेपी मेयर राजा इकबाल सिंह ने कथित तौर पर महिला पार्षदों के लिए “भेड़बकरी” जैसे आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग किया था. जिसको लेकर बवाल शुऱू हो गया. AAP पार्षदों ने इकबाल सिंह की आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जताई. पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि बीजेपी या तो इन भेड़-बकरियों को अपनी पार्टी की सदस्यता दे और चुनाव लड़वाए, अगर वह ऐसा नहीं करती है तो तुरंत राजा इकबाल सिंह को बर्खास्त करे.

भेड़-बकरियों के साथ AAP का प्रदर्शन

शनिवार को MCD नेता विपक्ष और आम आदमी पार्टी के पार्षद अंकुश नारंग की अगुवाई में सिविक सेंटर, MCD मुख्यालय स्थित मेयर दफ्तर के बाहर AAP के सभी निगम पार्षदों ने बीजेपी मेयर राजा इकबाल सिंह के खिलाफ “भेड़-बकरी” ले जाकर विरोध प्रदर्शन किया. इसमें भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं.

महिलाओं ने की जमकर नारेबाजी

इस दौरान सभी लोगों ने हाथों में बीजेपी महिला विरोध लिखी तख्तियां ले रखीं थीं. महिलाओं ने बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. AAP पार्षदों ने कहा कि मेयर ने पार्षदों के साथ ही महिला पार्षदों का अपमान किया है, उन पर अभद्र टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि मेयर को अपने पद पर बने रहने का कोई हक नहीं, उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए. महिलाओं ने कहा कि हम मेयर राजा इकबाल के लिए भेड़-बकरी लेकर आए हैं. बीजेपी इन्हें अपनी पार्टी में शामिल करे क्योंकि बीजेपी के मेयर की नजर में महिला पार्षद भेड़-बकरियां हैं.

‘मेयर की टिप्पणी महिलाओं के सम्मान पर हमला’

इस दौरान पार्षद अंकुश नारंग ने कहा कि यह घटना केवल शब्दों की मर्यादा तोड़ने का मामला नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान पर सीधा हमला है. उन्होंने कहा कि पूरे देश में बीजेपी की बेटियों और महिलाओं के प्रति विरोधी मानसिकता बार-बार उजागर होती रही है. उन्होंने कहा किआम आदमी पार्टी देश की हर बेटी और हर महिला के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के लिए मजबूती से खड़ी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के ऐसे नेताओं से जवाबदेही तय करा कर इंसाफ दिलाने तक यह संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह की कोई बात पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी.

Related Articles

Back to top button