Breaking
दहेज में नहीं मिली कार… पत्नी को पीटकर तीन बार बोला तलाक; घर से किया बेदखल IPL का नियम तोड़ा, अब सजा मिली, मुंबई इंडियंस के काइरन पोलार्ड और टिम डेविड के साथ हुआ ऐसा अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ में क्या-क्या होगा? करीना कपूर ने खोल दिया राज दिल्ली में टूटे गोल्ड के सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में 6,750 रुपए हुआ महंगा गर्मी में क्यों कम हो जाती है फैन की स्पीड, कैसे बढ़ा सकते हैं इसे? जानिए यहां अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का क्यों है रिवाज? जानें इस दिन खरीदारी का महत्व ईरान ने दिलाई अमेरिका के 9/11 की याद! हमले के बाद रुकी उड़ाने, एयर इंडिया ने भी लिया बड़ा फैसला क्या अंडे का पीला हिस्सा खाने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है? एक्सपर्ट से डिटेल में जानें समीक्षा में 21 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही, एक उम्मीदवार का नामांकन हुआ अस्वीकृत UP Board 10th,12th Result 2024 में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कितने लड़के हुए पास

हिमाचल: त्रिदेव सम्मेलन में आएंगे शाह, राजनाथ और गडकरी

मोदी सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूरे होने के जश्न के बाद हिमाचल  प्रदेश बीजेपी सभी संसदीय क्षेत्रों में त्रिदेव सम्मेलनों का आयोजन करेगी। इन सम्मेलनों में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी शामिल होंगे। केंद्र सरकार के जश्न का कार्यक्रम 31 मई को राजधानी शिमला में होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। जश्न के इस कार्यक्रम के बाद ही त्रिदेव सम्मेलनों की तिथियां तय की जाएंगी। शनिवार को प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शिमला में जारी प्रेस बयान में कहा कि आगामी छह माह में सभी निर्वाचन क्षेत्रों का सरकार और संगठन दौरा करेगी।

संगठन में अभी कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीते एक महीने में नड्डा ने शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा के नगरोटा और मंडी के कुल्लू का दौरा पूरा कर लिया है। उधर, दो दिनों के कुल्लू दौरे के बाद नड्डा शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे भुंतर हवाई अड्डे से दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली लौटने से पूर्व उन्होंने अब त्रिदेव सम्मेलन के दौरान हिमाचल आने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल के दौरे पर आएंगे और कई विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। नड्डा ने कहा कि चुनावी साल होने से अब हिमाचल के दौरे होते रहेंगे।

दहेज में नहीं मिली कार… पत्नी को पीटकर तीन बार बोला तलाक; घर से किया बेदखल     |     IPL का नियम तोड़ा, अब सजा मिली, मुंबई इंडियंस के काइरन पोलार्ड और टिम डेविड के साथ हुआ ऐसा     |     अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ में क्या-क्या होगा? करीना कपूर ने खोल दिया राज     |     दिल्ली में टूटे गोल्ड के सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में 6,750 रुपए हुआ महंगा     |     गर्मी में क्यों कम हो जाती है फैन की स्पीड, कैसे बढ़ा सकते हैं इसे? जानिए यहां     |     अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का क्यों है रिवाज? जानें इस दिन खरीदारी का महत्व     |     ईरान ने दिलाई अमेरिका के 9/11 की याद! हमले के बाद रुकी उड़ाने, एयर इंडिया ने भी लिया बड़ा फैसला     |     क्या अंडे का पीला हिस्सा खाने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है? एक्सपर्ट से डिटेल में जानें     |     समीक्षा में 21 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही, एक उम्मीदवार का नामांकन हुआ अस्वीकृत     |     UP Board 10th,12th Result 2024 में लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कितने लड़के हुए पास     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें