ब्रेकिंग
Gurugram Mandi Murder: गुरुग्राम की खांडसा मंडी में गाड़ी लगाने के विवाद में फ्रूट व्यापारी की हत्या... Haryana Weather Alert: हरियाणा में 'नौतपा' से पहले ही झुलसाने लगी गर्मी; इन 11 जिलों में भीषण लू का ... Satna Measles Outbreak: सतना शहर में पैर पसार रहा खसरा; राजेंद्र नगर में मिले कई मरीज, स्वास्थ्य विभ... Twisha Sharma Funeral: भोपाल में ही होगा एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार; भदभदा श्मशान घाट मे... Bhopal Traffic Jam: अयोध्या बायपास पर लगा मीलों लंबा जाम; पेड़ों की कटाई के कारण एक लेन पूरी तरह बंद Indore Water Crisis: इंदौर में पानी के लिए हाहाकार; पुलिस के पैरों में गिरे पार्षद, शहर में जगह-जगह ... Bhopal News: भोपाल के अयोध्या बायपास पर दिनदहाड़े वन संपदा की लूट; काटे गए पेड़ों की कीमती लकड़ियां ... Bhopal News: भोपाल के अयोध्या बायपास पर दिनदहाड़े वन संपदा की लूट; काटे गए पेड़ों की कीमती लकड़ियां ... Twisha Sharma Case: भोपाल एम्स में मॉडल ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम; दिल्ली AIIMS की टीम कर रह... Gwalior News: पूर्व मंत्री इमरती देवी के पालतू डॉग 'ब्रूजो' की मौत; फेसबुक पर भावुक पोस्ट लिख दी श्र...
पंजाब

Gurdaspur Crime: रात के अंधेरे में सो रहे परिवार पर अज्ञात हमलावरों ने फेंका तेजाब, मासूम बच्चे की हालत गंभीर; इलाके में दहशत

गुरदासपुर: देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने डेरे में सो रहे गुज्जर परिवार पर तेजाब फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। इस हमले में परिवार की एक महिला और उसका 7 महीने का मासूम बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए।

यह घटना घुमान कस्बे के नजदीक गांव चोल चक्क की है। पीड़ित परिवार के अनुसार, वारदात रात करीब 12 बजे हुई, जिसमें 5 से 6 अज्ञात आरोपी शामिल थे। ठंड के कारण परिवार के अधिकांश सदस्य मुंह ढककर सो रहे थे, जिससे बड़ा जान-माल का नुकसान होने से बच गया। हालांकि बिस्तर और कपड़ों को आग लग गई। परिवार के सदस्य राज वली ने बताया कि बशीर खान का परिवार अपने डेरे में सो रहा था, तभी अज्ञात लोगों ने तेजाब से भरे मग फेंककर हमला कर दिया। इस हमले में बशीर खान की बहू गग्गू पत्नी चांदी और उनका 7 महीने का बेटा फरयाद गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को तुरंत घुमान के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

राज वली ने बताया कि हमलावरों में से एक व्यक्ति ने दो मग में तेजाब डालकर हमला किया और मग मौके पर ही फेंककर फरार हो गया। घटना की सूचना घुमान थाना पुलिस को दे दी गई है और इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button