ब्रेकिंग
क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 30 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल जेम्स ऑफ बिहार ने मनाया अपना 6ठा स्थापना दिवस Moradabad Crime: मुरादाबाद में खौफनाक मर्डर; दो सगी बहनों ने प्रेमियों संग मिलकर पति को करंट और जहर ... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ 7 दिन की रिमांड पर; पूछताछ में नहीं द... CM Mohan Yadav Singrauli Tour: सीएम मोहन यादव ने पेश की सादगी की मिसाल; वीआईपी काफिला छोड़ मंत्रियों... IPL 2026 LSG Target: ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी छुट्टी? टॉम मूडी के बयान से मिले बड़े संके... Bhooth Bangla Box Office: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल; 37वें दिन भी कमाए ₹1 कर... White House Shootout: व्हाइट हाउस के बाहर अंधाधुंध फायरिंग; सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में हमल... Global Oil Crisis: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव; वेनेजुएला बना तीसरा सबसे बड़ा तेल सप्... AI Impact on Jobs: भारत में AI से बैक ऑफिस और डेटा से जुड़ी नौकरियों पर बड़ा खतरा; SHRM रिपोर्ट 2026...
पंजाब

Ludhiana Crime: लुधियाना में ‘जागो’ के दौरान चली गोली, दोस्त ही निकला जान का दुश्मन; इलाके में फैली सनसनी

लुधियाना : खुड मोहल्ला में उस समय सनसनी फैल गई जब एक शादी समारोह की खुशियां गोलियों की गड़गड़ाहट में बदल गईं। यहां अपने दोस्त की बहन की जागो के प्रोग्राम में शामिल होने आए सहजप्रीत सिंह को डांस करते समय अचानक गोली लग गई। लेकिन इस मामले में जो सबसे हैरान करने वाला मोड़ आया। जब  गोली लगने के बाद घायल को संभालने की बजाय आरोपियों ने उसे बचाने के नाम पर एक ऐसी साजिश रची जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया।

पीड़ित के पिता संदीप सिंह ने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि जब उनके बेटे को गोली लगी, तो वहां मौजूद उसके दोस्तों ने परिवार को सूचित करना भी मुनासिब नहीं समझा। आरोपी युवक घायल सहजप्रीत को आनन-फानन में शहर के एक दूर स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां उन्होंने न केवल अपना और घायल का गलत नाम और पता लिखवाया, बल्कि पुलिस को गुमराह करने की नीयत से अस्पताल प्रशासन को भी अंधेरे में रखा। पिता का आरोप है कि हैवानियत की हद तो तब पार हो गई जब अस्पताल में बिना गोली निकाले ही सहजप्रीत के जख्म पर टांके लगवा दिए गए।

इतना ही नहीं, आरोपियों ने घायल सहजप्रीत को डराया और धमकाया कि वह इस घटना के बारे में किसी को कुछ न बताए। अगले दिन जब पिता को इस पूरी वारदात की भनक लगी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता संदीप सिंह का कहना है कि उनके बेटे की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है क्योंकि गोली अभी भी उसके पेट के अंदर ही है। पीड़ित परिवार ने अब पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाते हुए उन धोखेबाज दोस्तों और संबंधित अस्पताल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का शुरू कर दिया है।

Related Articles

Back to top button