ब्रेकिंग
Ludhiana News: जनगणना ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज; नगर निगम ने वेतन रोकने की सिफ... Sonipat Encounter: सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शूटर गिरफ्तार; हिस्ट्रीशीटर नीरज कातिया हत्या... Yamunanagar Toll Plaza: यमुनानगर में ग्रामीणों ने किया टोल प्लाजा जाम; स्थानीय लोगों के लिए की टोल फ... Kurukshetra Horrific Crime: कुरुक्षेत्र के पास मां ने 21 महीने की मासूम बेटी के पेट में चाकू घोंपकर ... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के शरीफगढ़ में नेपाल की महिला ने की खुदकुशी; प्रेम प्रसंग और अकेलेपन क... Sonipat Crime News: सोनीपत में फैक्ट्री से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या; बाइक सवार 2 हमलावर फ... Narnaul Police Encounter: नारनौल में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया पारदी गुलेल गैंग; कांग्रेस प्रदेशाध्यक... Haryana Farmers News: हरियाणा में 25 मई से शुरू होगी सूरजमुखी की सरकारी खरीद; निर्धारित समय से एक हफ... Palwal Murder Case: पलवल में बच्चों के विवाद में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या; 20 नामजद आरोपियों पर FI... Gurugram Mandi Murder: गुरुग्राम की खांडसा मंडी में गाड़ी लगाने के विवाद में फ्रूट व्यापारी की हत्या...
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में खूनी तांडव: रतनपुर में घर में घुसकर तलवार से हमला! महिला की मौत, 8 लोग लहूलुहान

बिलासपुर: रतनपुर थाना क्षेत्र के पेंडरवा ग्राम पंचायत में बुधवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी. इस घटना में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, 8 बच्चों को घायल किया गया है, जिसमें एक बच्चे की हालत गंभीर है.

घर में घुसकर तलवार और चाकू से ताबड़तोड़ हमला

हमले के आरोपी का नाम सुरेश श्रीवास है. एसएसपी रजनेश सिंह ने घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सुरेश श्रीवास बुधवार शाम लगभग साढ़े 6 बजे अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ पीड़ित परिवार के घर में घुसा. वहां तलवार और चाकू से शेख शब्बीर और शेख सलीम के घर वालों पर हमला करना शुरू कर दिया. जिसमें उनकी मां की हत्या हो गई. बच्चों को चोटें लगी है, एक बच्चे को ज्यादा चोट लगी है. घायलों में रेहाना बेगम, शहनाज बेगम, शेख सूहाना, परी परवीन, अलीशा परवीन, आहिस्ता परवीन, सना परवीन और शेख सब्बीर शामिल हैं.

पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह

एसएसपी ने आगे बताया घटना के पीछे का कारण ये आ रहा है कि शेख सलीम के पीछे सुरेश श्रीवास की ये धारणा थी कि उसकी पत्नी के साथ उसके अवैध संबंध है, जिसे लेकर उसने लगभग 2 साल पहले अपनी पत्नी को तलाक दिया था. परिवार वाले बता रहे हैं कि इनके बीच में मनमुटाव की बातें थी. मंगलवार को भी शेख शब्बीर और शेख सलीम की बहनें सुरेश श्रीवास के घर उसे समझाने गई थी, लेकिन वहां इनकी बातें नहीं सुनी गई.

हम आरोपी के घर गए थे बात करने के लिए, तो हमें तलवार चाकू लेकर दौड़ाने लगे. फिर हम रतनपुर थाने गए. वहां टीआई ने बताया कि परसों आपकी शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी, इसी बीच ये घटना हुई- परिजन

आरोपी गिरफ्तार, गांव में तनाव

एसएसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके दोनों बेटों को भी हिरासत में लिया गया है. आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा. पेंडरवा गांव में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है. पुलिस बल मौके पर तैनात है.

Related Articles

Back to top button