ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

नीति आयोग की बैठक में पटनायक ने उठाया विशेष दर्जे का मुद्दा

भुवनेश्वरः ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को नीति आयोग के समक्ष विशेष राज्य के दर्जे का मुद्दा उठाया। चार दिन पहले भी पटनायक राज्य में प्राकृतिक आपदाओं की आशंकाओं को देखते हुए ओडिशा के लिए ‘विशेष महत्त्व वाले” राज्य के दर्जे की मांग की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नयी दिल्ली में नीति आयोग संचालन परिषद की पांचवी बैठक को संबोधित करते हुए पटनायक ने मांग की कि ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा दने के लिए प्राकृतिक आपदा को एक मापदंड के तौर पर शामिल किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा, “एक अंतरिम उपाय के तौर पर भीषण प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों को विशेष महत्त्व वाले राज्यों के तौर पर घोषित किया जाना चाहिए और कुछ खास अवधि के लिए विशेष दर्जे वाले राज्य के लाभ दिए जाने चाहिए।”

पटनायक ने 11 जून को मोदी के साथ हुई मुलाकात के दौरान भी यही मांग दोहराई थी। पटनायक ने 14 जिलों को प्रभावित करने वाले फोनी तूफान का हवाला दिया जिसमें 64 लोगों की मौत हो गई और कुल 9,336.26 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button