ब्रेकिंग
Moradabad Crime: मुरादाबाद में खौफनाक मर्डर; दो सगी बहनों ने प्रेमियों संग मिलकर पति को करंट और जहर ... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ 7 दिन की रिमांड पर; पूछताछ में नहीं द... CM Mohan Yadav Singrauli Tour: सीएम मोहन यादव ने पेश की सादगी की मिसाल; वीआईपी काफिला छोड़ मंत्रियों... IPL 2026 LSG Target: ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी छुट्टी? टॉम मूडी के बयान से मिले बड़े संके... Bhooth Bangla Box Office: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल; 37वें दिन भी कमाए ₹1 कर... White House Shootout: व्हाइट हाउस के बाहर अंधाधुंध फायरिंग; सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में हमल... Global Oil Crisis: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव; वेनेजुएला बना तीसरा सबसे बड़ा तेल सप्... AI Impact on Jobs: भारत में AI से बैक ऑफिस और डेटा से जुड़ी नौकरियों पर बड़ा खतरा; SHRM रिपोर्ट 2026... Bada Mangal 2026: चौथे बड़े मंगल पर बन रहा है दुर्लभ संयोग; भूलकर भी न करें ये गलतियां, नाराज हो सकत... Gond Katira for Weight Loss: क्या गोंद कतीरा वजन घटाने में मददगार है? जानें वेट लॉस के लिए इसे कब और...
देश

कानपुर के चौक बाजार इलाके में लगी भीषण आग, तीन मंजिला इमारत में फंसा व्यापारी परिवार

कानपुर। मूलगंज थाना अंतर्गत चौक बाजार में शादी के कार्ड और मच्छरदानी के थोक व्यापारी के मकान के भूतल स्थित गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की तेज लपटों के बीच मकान की तीसरी मंजिल में रहने वाला व्यापारी परिवार फंस गया। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग भी पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीछे के भवन में सीढ़ी लगाकर किसी तरह परिवार को नीचे उतारकर सुरक्षित किया, वहीं दमकल की तीन गाड़ियों से आग पर काबू पाया जा सका।

चौक बाजार में विजय कुमार मिश्रा का तीन मंजिला मकान है। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर उनकी अमरनाथ रामनाथ नाम से एजेंसी है, जिसमें शादी के कार्ड, मच्छरदानी आदि का थोक व्यापार करते हैं और अंदर ही गोदाम भी है। मकान की पहली और दूसरी मंजिल पर विजय व उनके भाई आनंद अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार भोर पहर करीब चार बजे ग्राउंड फ्लोर पर गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। उस समय व्यापारी परिवार गहरी नींद में था।

गोदाम की आग की लपटें पहली मंजिल तक पहुंची तो धुआं और तपन से परिवार की नींद खुली। नीचे उतरकर बाहर निकलने का रास्ता न मिलने पर परिवार के लोग चीख पुकार मचाने लगे। इस बीच पड़ोसी की सूचना पर मूलगंज थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने पीछे वाली बिल्डिंग से सीढ़ी लगाकर परिवार को छत के रास्ते निकालना शुरू किया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची। एफएसओ सुरेंद्र चौबे ने दो तरफ से पानी की बौछार कराकर आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है, आग से नुकसान का आंकलन अभी नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button