ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
देश

मायावती ने ट्वीट कर कहा- उप्र में अपराध और महंगाई से जनता त्रस्त

नई दिल्लीः समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की लगातार बिगड़ती स्थिति पर और बिजली की दरों में बढ़ोतरी के दायरे में निम्न आय वर्ग के लोगों को शामिल किए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य की जनता त्रस्त है। मायावती ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि उप्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति के साथ-साथ सर्वसमाज की बहन- बेटियों की जान एवं इज्जत-आबरु के संबंध में अराजकता जैसी स्थिति अति-दु:खद और अति-चिन्ता का विषय है।

उन्होंने कहा कि सरकारी दावों के विपरीत पूरे प्रदेश में हर प्रकार के जघन्य अपराधों की बाढ़ से जनता में त्रहि-त्रहि।’’ मायावती ने उत्तर प्रदेश में बिजली की क़ीमत बढ़ाये जाने और इसके दायरे में कम आय वर्ग के लोगों को भी शामिल किए जाने की निंदा की हैं। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि उप्र की त्रस्त जनता और बीपीएल परिवारों पर भी बिजली की दरों में भारी वृद्धि करके उन्हें तेज झटका देने की सरकार की तैयारी घोर निन्दनीय है। मायावती ने राज्य सरकार से पूछा कि लोकसभा चुनाव के बाद क्या भाजपा सरकार इसी रुप में उप्र की 20 करोड़ जनता को आघात पहुंचाएगी? क्या यह वृद्धि सौभाग्य को दुर्भाग्य योजना में नहीं बदल देगी?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button